• 19/10/2024

मंदिर दर्शन के लिए आई नाबालिग को बदमाश ने छेड़ा, रोकने पर परिजनों की पिटाई…एक तरफा प्यार में सिरफिरे ने दी जान से मारने की धमकी

मंदिर दर्शन के लिए आई नाबालिग को बदमाश ने छेड़ा, रोकने पर परिजनों की पिटाई…एक तरफा प्यार में सिरफिरे ने दी जान से मारने की धमकी
Spread the love

ग्वालियर में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और लड़की के परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया। घटना गोला का मंदिर इलाके की है। जहां नाबालिग मंदिर से लौट रही थी। इस दौरान एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। परिजन इसकी शिकायत लेकर जब आरोपी के घर पहुंचे, तो वहां आरोपी के पिता समेत पांच लोगों ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल, गोला का मंदिर क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग छात्रा मंदिर दर्शन करने के लिए निकली थी और जब वह अपने घर के लिए लौट रही थी। उस दौरान काल्पी ब्रिज इलाके में आरोपी युवक ने उसे रोका और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। एक तरफा प्यार में सनकी युवक ने छात्रा को प्रपोज करते हुए शादी न करने पर जान से मारने की धमकी दी।

छात्रा ने जब इस बारे में अपने परिजनों को बताया तो नाबालिक छात्रा के पिता और भाई आरोपी के घर उसे समझाने पहुंचे, लेकिन आरोपी के पिता सहित पांच लोगों ने नाबालिक छात्रा के पिता और भाई के साथ लाठी डंडों और लात घूंसों से मारपीट कर दी। इसके बाद परिजन नाबालिक छात्रा को साथ लेकर गोला का मंदिर थाना पहुंचे जहां FIR दर्ज कराई गई।

Related post

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच,…

Spread the loveभारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को मिला आमंत्रण मुख्यमंत्री  साय ने…
स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना…

Spread the loveमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के कामकाज की उच्चस्तरीय समीक्षा की भविष्य की जरूरतों…
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला इंसाफ

नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल…

Spread the loveमेरठ। उत्तर प्रदेश के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत ने दोषी साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी को मृत्युदंड…