• 14/03/2026

सावधान… गैस की किल्लत में ठगों का जाल, एक्टिव हुए साइबर ठग, बुकिंग के नाम पर कर रहे धोखाधड़ी

सावधान… गैस की किल्लत में ठगों का जाल, एक्टिव हुए साइबर ठग, बुकिंग के नाम पर कर रहे धोखाधड़ी
Spread the love

दिल्ली।  अमेरिका-इरान-इजराइल के बीच चल रहे तनाव का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। जिस वजह से  LPG गैस की किल्लत की खबरें सामने आ रही है। कई गैस एजेंसियों पर लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं और लोगों को सिलेंडर मिलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।  इस बीच ठगी करने वाला गिरोह भी एक्टिव हो चुका है।

दरअसल, साइबर ठग लोगों को अलग-अलग बहाने बनाकर फंसाने की कोशिश करते हैं। कभी बैंक के नाम पर कॉल आती है, तो कभी किसी ऑफर का लालच देते हैं। अब LPG गैस सिलेंडर के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। LPG सिलेंडर की किल्लत से लोग घबराकर एजेंसियों पर लाइन लगाकर सिलेंडर बुक करवा रहे हैं या जल्दी डिलीवरी के चक्कर में ऑनलाइन बुकिंग कर रहे हैं. इस बीच साइबर ठग भी लोगों को फंसाने का नया तरीका अपना सकते हैं।

बता दें कि, दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर लोगों को सतर्क किया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि, शातिर ठग पहले गैस एजेंसी का कर्मचारी बनकर आपको कॉल करेंगे और फिर बताएंगे कि ईरान में युद्ध के चलते गैस की भारी कमी आने वाली है, इसलिए जल्दी बुकिंग कर लें और फिर ठग फर्जी मैसेज या व्हाट्सएप लिंक भी भेजते हैं। इस लिंक को क्लीक करते ही अकाउंट से पैसे कट सकते हैं।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि,  LPG सिलेंडर की कमी को लेकर फैलाई जा रही अफ़वाह साइबर ठगों द्वारा बुना गया एक झांसा है। इस तरह के किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करें और इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सिलेंडर हमेशा आधिकारिक ऐप, वेबसाइट या IVRS नंबर (जैसे इंडेन के लिए 7718955555) से बुक करें. किसी अनजान मैसेज, लिंक या कॉल पर भरोसा न करें।

Related post

700 पदों पर जल्द शुरू होगी सहायक प्राध्यापकों की सीधी भर्ती

700 पदों पर जल्द शुरू होगी सहायक प्राध्यापकों की…

Spread the love सीजीपीएससी  के माध्यम से होगी भर्ती रायपुर-राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था के कायाकल्प और युवाओं को रोजगार की…
रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, सहकारिता को नई दिशा देने जुटेंगे प्रदेशभर के प्रतिनिधि रायपुर–मुख्यमंत्री  विष्णु देव…
एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा…

Spread the loveएआई मिशन के जरिए युवाओं को कौशल, रोजगार और नवाचार के मिलेंगे नए अवसर शासन-प्रशासन को अधिक दक्ष, पारदर्शी…