• 12/05/2023

छत्तीसगढ़ में CBI और ED का छापा, दुर्ग और रायपुर में चल रही कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में CBI और ED का छापा, दुर्ग और रायपुर में चल रही कार्रवाई
Spread the love

छत्तीसगढ़ में आज सुबह-सुबह ईडी के साथ ही सीबीआई की टीम ने भी दबिश दी। ईडी की टीम ने शराब घोटाले से जुड़े मामले में होटल कारोबारियों मंदीप चावला और गुरुचरण सिंह होरा के ठिकानों पर दबिश दी। वहीं सीबीआई की टीम ने दुर्ग में कारोबारी सुरेश कोठारी के यहां छापा मारा।

दुर्ग के पद्मनाभपुर में रहने वाले कोठारी बंधुओं के ठिकानों पर सुबह-सबुह CBI की टीम ने दबिश दी। सीबीआई ने यह छापेमारी कोलकाता में दर्ज शेयर धोखाधड़ी के मामले में की है।

बताया जा रहा है कि सुरेश कोठारी, श्रीपाल कोठारी और सिद्धार्थ कोठारी के ऊपर करोड़ों रुपये के शेयरों को धोखे से अपने नाम करने की शिकायत है। शिकायतकर्ता प्रकाश जायसवाल ने कोलकाता में इसकी शिकायत की थी। मामला की सुनवाई कोलकाता कोर्ट में जारी है। इस मामले की CBI भी जांच कर रही हैं।

उधर छत्तीसगढ़ में हुए 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में ईडी ने अनवर ढेबर को वीआईपी रोड स्थित होटल ग्रैंड इम्पिरिया से गिरफ्तार किया था। यह होटल गुरुचरण सिंह होरा का बताया जाता है। होरा का केबल व्यवसाय भी है।

Related post

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा…

Spread the love०–13 अगस्त को सुकमा के दुर्गम इलाकों से गुजरेगी तिरंगा यात्रा ०–‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रभक्ति, शांति…
साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और लिंक से रहें सावधान

साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और…

Spread the loveबलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी…
छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी

छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में…

Spread the love00 गेड़ी, बिल्लस, गोटी और बाटी जैसे पारंपरिक खेलों ने लौटाई गांव की यादें, लोकगीत-लोकनृत्य और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की…