• 02/07/2025

CBI Raid: छत्तीसगढ़ सहित 6 राज्यों में 40 ठिकानों पर CBI का छापा, 6 को दबोचा

CBI Raid: छत्तीसगढ़ सहित 6 राज्यों में 40 ठिकानों पर CBI का छापा, 6 को दबोचा
Spread the love

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए अनुकूल निरीक्षण रिपोर्ट देने के बदले रिश्वत लेने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को देशभर में चलाए गए अभियान में तीन डॉक्टरों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। मामला छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च से जुड़ा है।

सीबीआई के मुताबिक, आरोपियों ने संस्थान के पक्ष में रिपोर्ट देने के लिए निरीक्षणकर्ताओं को 55 लाख रुपये की रिश्वत दी। संस्थान के पदाधिकारी और बिचौलिए, निरीक्षण के लिए नियुक्त डॉक्टरों को प्रभावित करने की कोशिश में जुटे थे। सीबीआई ने पुख्ता सूचना के आधार पर जाल बिछाया और रिश्वत के लेन-देन के दौरान सभी आरोपियों को बेंगलुरु में रंगे हाथों पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में तीन डॉक्टर, एक संस्थान पदाधिकारी और तीन बिचौलिए शामिल हैं।

देशभर में छापेमारी, साक्ष्य जब्त

सीबीआई ने कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश में 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी वैधानिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए विभिन्न हथकंडे अपनाए थे।

मेडिकल शिक्षा में भ्रष्टाचार पर प्रहार

सीबीआई ने कहा कि यह कार्रवाई मेडिकल शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार की जड़ों तक पहुंचने के लिए अहम है। गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित अदालतों में पेश किया जाएगा। रिश्वत का लेन-देन बेंगलुरु में हुआ और मामले की गहन जांच, पूछताछ और दस्तावेजी पड़ताल जारी है।

Related post

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी भारतीय विशाल उड़न गिलहरी, वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी उपलब्धि

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी भारतीय विशाल उड़न गिलहरी,…

Spread the loveदुर्लभ प्रजाति की मौजूदगी से जैव विविधता हुई समृद्ध, कैमरे में कैद हुआ रोमांचक दृश्य रायपुर-– छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध…
CG – काला कोट पहनकर कोर्ट में घूम रहा था फर्जी वकील, ऐसे हुआ खुलासा, कई आधार कार्ड, आईडी जब्त…..

CG – काला कोट पहनकर कोर्ट में घूम रहा…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर के जिला न्यायालय परिसर में खुद को हाईकोर्ट का अधिवक्ता बताकर घूम रहे एक कथित फर्जी…
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ का यह नगर पंचायत बना नगर पालिका, राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित…..

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ का यह नगर पंचायत बना नगर…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव द्वारा बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर…