• 21/08/2024

CBI करेगी महादेव सट्टेबाजी ऐप की जांच, कई रसूखदार नेता, सीनियर अफसरों और कारोबारियों पर कसेगा शिकंजा

CBI करेगी महादेव सट्टेबाजी ऐप की जांच, कई रसूखदार नेता, सीनियर अफसरों और कारोबारियों पर कसेगा शिकंजा
Spread the love

ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक मामले की जांच अब सीबीआई (CBI) करेगी। छत्तीसगढ़ सरकार महादेव ऐप मामले की जांच CBI को सौंपने जा रही है। राज्य के अलग-अलग थानों में इस मामले में 70 केस दर्ज हैं। इस मामले में प्रदेश के कई बड़े रसूखदार नेता, पुलिस और प्रशासन के सीनियर अफसर और कारोबारियों के नाम शामिल है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच चल रही  है। सूबे में बीजेपी की सरकार आने  के बाद छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने भी मामले में केस दर्ज किया था।

ईडी महादेव ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। ईडी ने इस मामले में राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा और ओएसडी रहे मनीष बंछोर और आशीष वर्मा के ठिकानों पर दबिश दी थी। इस मामले में महादेव बुक ऐप के एक प्रमोटर ने तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये देने का सनसनीखेज आरोप भी लगाया था।

मामले में ईडी ने आरोप लगाया था कि महादेव बुक के प्रमोटर ने भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये दिए हैं। ईडी ने अपनी चार्जशीट में भी भूपेश बघेल के नाम का जिक्र किया था। ईडी ने अपने बयान में बताया था कि महादेव बुक के प्रमोटरों की पहुंच तत्कालीन मुख्यमंत्री कार्यालय तक थी। आरोपी प्रोटेक्शन मनी के रुप बड़े रसूखदार नेताओं और अफसरों को हर महीने एक बड़ी रकम रिश्वत के रुप में देते थे।

इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार एक  एएसआई का ईडी को दिया गया लिखिते बयान भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसमें राज्य के कई आईपीएस अफसर, तत्कालीन मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े हुए अफसरों और प्रभावशाली नेताओं के नाम शामिल थे।

महादेव बुक मामले में कई बॉलीवुड स्टारों के नाम भी सामने आए थे। जिनमें से कुछ को ईडी ने तलब भी किया था।

Related post

रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं की मंजूरी से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति : चौधरी

रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं की मंजूरी से छत्तीसगढ़ के विकास…

Spread the love00 10,783 करोड़ की लागत से विभिन्न राज्यों में तीन रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी रायपुर। प्रधानमंत्री…
CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में 11 सितंबर को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, राज्य…
ब्रेकिंग : आबकारी विभाग ने तीन अफसर सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला…!!

ब्रेकिंग : आबकारी विभाग ने तीन अफसर सस्पेंड, इस…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी…