• 20/09/2024

केंद्र ने फेरो स्कैप निगम लिमिटेड (FSNL) को भी बेचा, 320 करोड़ में जापानी कंपनी ने खरीदा

केंद्र ने फेरो स्कैप निगम लिमिटेड (FSNL) को भी बेचा, 320 करोड़ में जापानी कंपनी ने खरीदा
Spread the love

केंद्र की मोदी सरकार ने एक और सरकारी कंपनी को बेच दिया है। सरकार ने गुरुवार को फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड (FSNL) को 320 करोड़ रुपये में जापान की कोनोइक ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड को बेचने के लिए मंजूरी दे दी है। एफएसएनएल इस्पात मंत्रालय के तहत आने वाली एमएसटीसी लिमिटेड की 100 फीसदी स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी है। सरकार को FSNL के लिए तकनीकी रुप से पात्र केवल दो वित्तीय बोलियां मिली थी।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और इस्पात मंत्री एच डी कुमारस्वामी की वैकल्पिक व्यवस्था ने एफएसएनएल में एमएसटीसी लिमिटेड की 100 प्रतिशत इक्विटी शेयरधारिता की बिक्री और प्रबंधन नियंत्रण के हस्तांतरण के लिए कोनोइक ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड की 320 करोड़ रुपये की उच्चतम बोली को मंजूरी दे दी है।”

सरकार ने कंपनी की 262 करोड़ रुपये का मूल्य आरक्षित किया था। कोनोइक ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड ने 320 करोड़ रुपये की बोली लगाई। मंत्रालय ने बताया कि दूसरी बोली इंडिक जियो रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड (चंदन स्टील लिमिटेड की अनुषांगिक कंपनी) की थी।

 

Related post

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों…

Spread the loveरायपुर: राज्य  सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण के साथ उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना…
केंद्र व राज्य सरकार देश व प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

केंद्र व राज्य सरकार देश व प्रदेश के सर्वांगीण…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाले केंद्र  सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार देश…
कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- मंत्री राजेश अग्रवाल

कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता-…

Spread the loveरायपुर: संस्कृति विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के मुक्ताकाशी मंच में आयोजित चार दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन ‘पावस प्रसंग 2026’ का अंतिम…