• 05/09/2026

CG – 3 की मौत : सड़क पर मौत बनकर दौड़ी रफ्तार, दो नाबालिग और अधेड़ ने गंवाई जान…

CG – 3 की मौत : सड़क पर मौत बनकर दौड़ी रफ्तार, दो नाबालिग और अधेड़ ने गंवाई जान…
Spread the love

कोरबा/अभनपुर। छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों ने तीन परिवारों को गहरा सदमा दिया है। कोरबा और अभनपुर में हुए दो सड़क हादसों में दो नाबालिग समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसों के बाद दोनों घटनास्थलों पर मातम पसरा रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मामले में मर्ग कायम किया है। फिलहाल पुलिस दोनों घटनाओं की जांच में जुटी है।

पहली घटना कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम लिटियाखार की है, जहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक में सवार दो नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान करण चौहान (16) पिता बृजलाल और राजा नेटी (14) पिता कैलाश के रूप में हुई है। दोनों तिवरता से लिटियाखार लौट रहे थे।

मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण बाइक बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। सिर पर गंभीर चोट लगने से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर दीपका पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को जब्त किया। पीएम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा.

दूसरी घटना अभनपुर के मानिकचौरी रेलवे क्रॉसिंग के पास राजिम-रायपुर मुख्य मार्ग पर हुई, जिसमें अज्ञात वाहन की ठोकर से 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नायकबांधा अभनपुर निवासी देवाराम साहू (48) के रूप में की गई है। अभनपुर पुलिस ने घटना में अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Related post

मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर…

Spread the loveरायपुर। मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख विषयों और उत्कृष्ट पहलों को प्रभावी रूप से…
दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया? – सीएम साय

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की…

Spread the love0 जनजातीय समाज को केवल वोट बैंक मानती रही कांग्रेस, हमारी सरकार ने सम्मान, अधिकार और विकास को प्राथमिकता…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं…

Spread the love00 बस्तर दशहरा सामाजिक समरसता, सामूहिक आस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक – राष्ट्रपति मुर्मु 00 माओवाद से…