• 27/08/2026

CG – अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

CG – अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत, 2 गंभीर घायल
Spread the love

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत
पहला हादसा:-  बोरई थाना क्षेत्र के घुटकेल गांव के पास हुआ। यहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ा, ओडिशा निवासी अभय सतनामी और बरमारू समेत तीन लोग नगरी में अपने रिश्तेदार के यहां नहावन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद तीनों एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान घुटकेल के पास उनकी बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टकरा गई।

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। सिहावा क्षेत्र में सड़क किनारे घायल मिला युवक, इलाज के दौरान मौत।

दूसरी घटना:-  सिहावा थाना क्षेत्र के मल्हारा गांव की है। यहां सुमंत शांडिल्य किसी काम से थाना गया था। वापस लौटने के दौरान वह गांव के पास सड़क हादसे में घायल अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी
दोनों सड़क दुर्घटनाओं की सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसों के कारणों की जांच कर रही है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।

Related post

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : अनुकंपा नियुक्ति में शादीशुदा बेटी को भी नौकरी का अधिकार

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : अनुकंपा नियुक्ति में शादीशुदा…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक अहम मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच…
रक्षाबंधन पर रेलवे की बड़ी सौगात : दुर्ग-रायगढ़ के बीच 3 दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

रक्षाबंधन पर रेलवे की बड़ी सौगात : दुर्ग-रायगढ़ के…

Spread the loveरायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर ट्रेनों में बढऩे वाली भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को…
कन्हारगांव के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से नक्सल डम्प बरामद, 40 डेटोनेटर सहित विस्फोटक सामग्री जब्त

कन्हारगांव के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से नक्सल डम्प बरामद, 40…

Spread the loveकांकेर। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत कांकेर पुलिस, बीएसएफ और बीडीएस टीम को बड़ी सफलता मिली है। थाना बांदे क्षेत्र…