• 01/12/2025

CG : चाकलेट का लालच देकर 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

CG : चाकलेट का लालच देकर 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

बलरामपुर। जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। बताया जा रहा है कि 16 साल के नाबालिग ने बच्ची को चाकलेट का लालच देकर अपने साथ ले गया, जिसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर नाबालिग को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक ये मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 4 साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में ही रहने वाले 16 साल का नाबालिग अक्सर खेलने पहुंचता था। बताया जा रहा है कि नाबालिग ने बच्ची को चाकलेट देने की बात कहकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

जिसके बाद बच्ची की तबियत बिगड़ गयी। परिजनों को शक होने पर उन्होने बच्ची से उसकी तकलीफ को लेकर जानना चाहा, तब बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। बच्ची के खुलासे के बाद परिजनों ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करायी। वहीं दूसरी तरफ इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

Related post

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब, इस डर से भागी छात्राएं

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब,…

Spread the loveकोंडागांव। कोंडागांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से 3 छात्राएं…
ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन शुक्ला का निधन

ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, भारतीय सूचना सेवा…
CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक समेत 2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे….

CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कार और ट्रैक्टर के बीच भीषण…