• 30/11/2025

CG : शादी की खरीददारी कर लौट रहे स्कूटी सवार पिता-पुत्री को माजदा ने मारी ठोकर, युवती की मौत

CG : शादी की खरीददारी कर लौट रहे स्कूटी सवार पिता-पुत्री को माजदा ने मारी ठोकर, युवती की मौत
Spread the love

बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। चकरभाठा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार माजदा वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना परसदा स्थित एलसीआईटी कॉलेज के पास की है। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम बिल्हा निवासी जगदीश बग्गा अपनी बेटी कसक के साथ शादी की खरीददारी के बाद बिलासपुर से लौट रहे थे। करीब 4:15 बजे पीछे से आ रहे तेज गति वाले माजदा वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी बेकाबू होकर सड़क पर गिर गई। कसक बग्गा माजदा के पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता जगदीश बग्गा के पैर में गंभीर चोटें आईं।

चालक गिरफ्तार

हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तुरंत 112 डायल कर घायल पिता को अस्पताल पहुँचाया, जहां उनका उपचार जारी है। चकरभाठा टीआई उत्तम साहू ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना करने वाले माजदा (CG 04 43030) की पहचान की गई।

Related post

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब, इस डर से भागी छात्राएं

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब,…

Spread the loveकोंडागांव। कोंडागांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से 3 छात्राएं…
ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन शुक्ला का निधन

ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, भारतीय सूचना सेवा…
CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक समेत 2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे….

CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कार और ट्रैक्टर के बीच भीषण…