• 14/03/2026

CG : मैनपाट में बनेगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन आवासीय परिसर, 12 एकड़ जमीन आवंटित

CG : मैनपाट में बनेगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन आवासीय परिसर, 12 एकड़ जमीन आवंटित
Spread the love
सरगुजा:छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में अब आधुनिक पर्यटन और आवासीय सुविधाओं से युक्त एक बड़ा पर्यटन परिसर विकसित किया जाएगा। राज्य सरकार ने इसके लिए करीब 4.80 हेक्टेयर यानी 12 एकड़ भूमि गृह निर्माण मंडल को आवंटित की है।

यह परियोजना अटल विहार योजना के तहत तैयार की जाएगी, जिसमें पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगीप्रस्तावित परिसर में वेलनेस सेंटर, हर्बल स्पा, मिलेट्स कैफे, स्विमिंग पूल और क्लब हाउस जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

साथ ही पर्यटकों को प्रकृति और स्थानीय संस्कृति का अनुभव देने के लिए ट्री हाउस, कॉटेज और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए विशेष क्षेत्र भी बनाया जाएगा। इस परियोजना से मैनपाट में पर्यटन गतिविधियों को नया बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में इस योजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

Related post

700 पदों पर जल्द शुरू होगी सहायक प्राध्यापकों की सीधी भर्ती

700 पदों पर जल्द शुरू होगी सहायक प्राध्यापकों की…

Spread the love सीजीपीएससी  के माध्यम से होगी भर्ती रायपुर-राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था के कायाकल्प और युवाओं को रोजगार की…
रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, सहकारिता को नई दिशा देने जुटेंगे प्रदेशभर के प्रतिनिधि रायपुर–मुख्यमंत्री  विष्णु देव…
एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा…

Spread the loveएआई मिशन के जरिए युवाओं को कौशल, रोजगार और नवाचार के मिलेंगे नए अवसर शासन-प्रशासन को अधिक दक्ष, पारदर्शी…