• 09/04/2026

भीषण सड़क हादसा; मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा?

भीषण सड़क हादसा; मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा?
Spread the love

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। ​छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। बताया जाता है कि मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को एक अनियंत्रित पिकअप ने ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, ये घटना आज सुबह करीब 6:15 बजे उस वक्त हुई जब गौरेला सारबहरा रोड निवासी बेला बाई पनसारी और सुशीला वर्मा रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। जब वे आईटीआई सेमरा के पास मेन रोड पर टहल रही थीं, तभी कैंपर वाहन कोरबा से कटनी कैमूर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप कैंपर वाहन (क्रमांक MP 21 G 0992) ने उन्हें रौंद दिया। महिलाओं को रौंदने के बाद पिकअप खड़ी एक बस से जा टकराई। वही हादसे के बाद ड्राइवर चालक लल्लू मौके से भगा निकला।

​घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है और मामला दर्ज कर फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है।

Related post

इंद्रावती भवन में आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश अवनीश शरण ने किया ध्वजारोहण

इंद्रावती भवन में आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश अवनीश…

Spread the loveरायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन अटल नगर, नवा रायपुर में आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश,…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की…

Spread the love राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहा कुशाभाऊ ठाकरे जी का संपूर्ण जीवन – मुख्यमंत्री विष्णुदेव…
Independence Day : पुलिस परेड ग्राउंड से CM विष्णु देव साय ने किया ध्वजारोहण, देखें LIVE…

Independence Day : पुलिस परेड ग्राउंड से CM विष्णु…

Spread the loveरायपुर. 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज आजादी का जश्न मनाया जा रहा…