• 08/12/2025

CG : हत्या के बाद शव में लगाई आग, नहर के पास मिली युवती की जली हुई लाश, मचा हड़कंप

CG : हत्या के बाद शव में लगाई आग, नहर के पास मिली युवती की जली हुई लाश, मचा हड़कंप
Spread the love

दुर्ग।  जिले में आज सुबह एक युवती की जली हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने नहर के पास झाड़ियों में जली हुई लाश देखने के बाद तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक की टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस पूरे घटना को हत्या और साक्ष्य छिपाने से जोड़कर तफ्तीश कर रही है।जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात उतई थाना क्षेत्र के पुरई का है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के लोग रोज की तरह आस सुबह के वक्त मार्निंग वाॅक पर निकले थे। करगाडीह रोड पर नहर के पास ही झाड़ियों में लोगों ने एक अधजली लाश देखी। इस जानकारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तुरंत लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद उतई थाने से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। चूकि लाश बुरी तरह से जल चुकी थी, ऐसे में मृतिका की पहचान नही हो सकी है। पुलिस हत्या की इस वारदात को सुझालने के लिए मौके पर फारेंसिक की टीम को बुलाया गया।

पुलिस की प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती की पहले हत्या की गई होगी। उसके बाद सबूत मिटाने के इरादे से आरोपियों ने सूनसान जगह पर शव को लाकर आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं युवती की पहचान की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस की एक टीम आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले रही है। पुलिस को उम्मींद है कि जांच में जल्द ही इस अंधे कत्ल की कड़ियों को जोड़कर हत्यारे तक पुलिस पहुंच जायेगी और इस वारदात का खुलासा किया जायेगा।

Related post

दीर्घ प्रशासनिक सेवाओं के बाद महादेव कावरे को भावभीनी विदाई

दीर्घ प्रशासनिक सेवाओं के बाद महादेव कावरे को भावभीनी…

Spread the love-सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं रायपुर-आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़  महादेव कावरे…
CG : रातभर चली खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत और बोल्डर परिवहन करते 8 हाइवा जब्त

CG : रातभर चली खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई,…

Spread the loveरायपुर। रायपुर जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रातभर अभियान चलाया। कलेक्टर के…
CG CRIME : खेत में बोरी के अंदर मिला युवक का टुकड़ों में कटा शव, खौफनाक हत्याकांड से दहला इलाका

CG CRIME : खेत में बोरी के अंदर मिला…

Spread the loveकवर्धा । कवर्धा जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र में सामने आए एक खौफनाक हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला…