• 25/10/2025

CG – युवती की मिली जली लाश : इलाके में फैली सनसनी, जताई जा रही ये आशंका

CG – युवती की मिली जली लाश : इलाके में फैली सनसनी, जताई जा रही ये आशंका
Spread the love

बलौदाबाजार। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम चरौटी में युवती की जली हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के बाहर बने ब्यारे में रखे पैरावट के अंदर शव बरामद किया गया। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मृतिका की पहचान चरौटी निवासी तेजस्विनी पटेल (26 साल) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, तेजस्विनी पटेल अपने पिता के साथ घर में रहती थी और मजदूरी करने बलौदाबाजार जाया करती थी। रात उसने अपने पिता के साथ खाना खाया था। इसके बाद सुबह जब पिता ने देखा कि घर का दरवाजा बाहर से बंद है, तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया। इसी बीच गांव में जली हुई लाश मिलने की सूचना पर जब वे मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि वह लाश उनकी बेटी तेजस्विनी की ही है।

ग्राम चरौटी में पैरावट के अंदर युवती की जली हुई लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतिका के पिता ने शव की शिनाख्ती की है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम ग्राम चरौटी पहुंचे। वहीं फोरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती के हाथ बंधे हुए थे और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई है। फोरेंसिक टीम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। फिलहाल घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

Related post

Aaj Ka Panchang 31 May 2026: ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिमा आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 31 May 2026: ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिमा…

Spread the loveAaj Ka Panchang 31 May 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 31 मई 2026, रविवार का दिन है. आज ज्येष्ठ…
Aaj Ka Panchang 31 May 2026: ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिमा आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 31 May 2026: ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिमा…

Spread the loveAaj Ka Panchang 31 May 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 31 मई 2026, रविवार का दिन है. आज…
लोककला की अमूल्य धरोहर पद्मविभूषण तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर सरकार सजग

लोककला की अमूल्य धरोहर पद्मविभूषण तीजन बाई के स्वास्थ्य…

Spread the love 0 मुख्यमंत्री के निर्देश पर संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने ली जानकारी, परिजनों को हर संभव सहायता का दिया…