• 01/01/2026

CG : ओवरब्रिज पर मौत का तांडव, बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

CG : ओवरब्रिज पर मौत का तांडव, बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत
Spread the love

आरंग,रायपुर।  नेशनल हाईवे-53 पर मंगलवार की देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा लखौली ओवरब्रिज पर देर शाम 7 बजे हुआ, जब बाइक cg 04-4714 में सवार 2 युवक आरंग से रायपुर की ओर जा रहे थे।

जा रहे युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान संदीप निषाद (18 वर्ष) निवासी बड़गांव (तुमगांव) तथा तिलक निषाद (20 वर्ष) निवासी रायतुम (पटेवा) के रूप में हुई है

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ओवरब्रिज पर अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ा, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक घिसटते हुए करीब 50 मीटर दूर जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मर्चुरी (शवगृह) भेज दिया है तथा मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।पुलिस के अनुसार बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

Related post

Independence Day : पुलिस परेड ग्राउंड से CM विष्णु देव साय ने किया ध्वजारोहण, देखें LIVE…

Independence Day : पुलिस परेड ग्राउंड से CM विष्णु…

Spread the loveरायपुर. 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज आजादी का जश्न मनाया जा रहा…
Independence Day 2026: CM विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

Independence Day 2026: CM विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 15 अगस्त के मौके पर प्रदेशभर…
Independence Day: PM मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को किया संबोधित

Independence Day: PM मोदी ने लाल किले पर फहराया…

Spread the loveनई दिल्ली। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से…