• 11/03/2026

CG – जिला अस्पताल के महिला प्रसाधन में मिली युवती की लाश, आत्महत्या या फिर….

CG – जिला अस्पताल के महिला प्रसाधन में मिली युवती की लाश, आत्महत्या या फिर….
Spread the love

धमतरी। धमतरी जिला अस्पताल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कोंडागांव निवासी 20 वर्षीय युवती दशमती नेताम धमतरी के बस स्टैंड के पीछे स्थित हरिओम राइस मिल में काम करती थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले राइस मिल में अपने कमरे में दाल बनाते समय वह आग की चपेट में आ गई थी, जिससे उसका चेहरा और शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था।

बताया जा रहा है कि युवती पिछले एक दिन से अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रही थी। इसी दौरान वह बाथरूम जाने की बात कहकर वार्ड से निकली और महिला प्रसाधन के अंदर अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल स्टाफ और मरीजों के परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को फंदे से नीचे उतारकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

घटना को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी जांच के निर्देश दिए हैं। सीएचएमओ डॉ. उत्तम कौशिक, सिविल सर्जन डॉ. अरुण टोनडर और धमतरी सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इस घटना के बाद जिला अस्पताल की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Related post

उपराष्ट्रपति के 2 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

उपराष्ट्रपति के 2 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की…

Spread the loveएम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश रायपुर, 19 अगस्त 2026/ मुख्य…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नियुक्ति प्रस्ताव को दी मंजूरी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट…

Spread the loveरायपुर। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी…
नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर स्थापित करने की दिशा में पहल

नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर स्थापित करने की…

Spread the loveवित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से RBI महाप्रबंधक ने की मुलाकात रायपुर- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से रायपुर स्थित उनके…