• 12/11/2025

CG – चेकिंग के दौरान कार से मिला करोड़ों का कैश, नोटों के बंडल देख चकराया पुलिस का माथा, रायपुर से नागपुर ले जाई जा रही थी रकम…..

CG – चेकिंग के दौरान कार से मिला करोड़ों का कैश, नोटों के बंडल देख चकराया पुलिस का माथा, रायपुर से नागपुर ले जाई जा रही थी रकम…..
Spread the love

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए महाराष्ट्र पासिंग हुंडई क्रेटा गाड़ी से तीन करोड़ रुपए कैश बरामद किया है। पुलिस मामले में गाड़ी में सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, बालोद कोतवाली पुलिस ने जांच के दौरान थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ीभाट गांव के पास महाराष्ट्र पासिंग क्रेटा (MH 04 MA 8035) को रोककर तलाशी ली, जिसमें गाड़ी में करीबन तीन करोड़ रुपए कैश बरामद किया। गाड़ी में सवार दो लोग रकम के संबंध में जानकारी देने में नाकामयाब रहे।

मामला संदिग्ध देख पुलिस टीम गाड़ी को कोतवाली थाना लेकर पहुंची। थाने में दोनों गाड़ी सवार को हिरासत में लेकर रकम के संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया रकम हवाला का प्रतीत हो रहा है। जिसे रायपुर से एकत्रित कर नागपुर ले जाया जा रहा था।

Related post

ब्रेकिंग : घर के अंदर मिली पति-पत्नी की लाश, बाहर से लगा था ताला! 3-4 दिन बाद खुला डबल मर्डर का राज, मचा हड़कंप…

ब्रेकिंग : घर के अंदर मिली पति-पत्नी की लाश,…

Spread the loveमुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक मकान के अंदर पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों…
‘विष्णु भैया’ की पहल बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव,महतारी वंदन की राशि से संवर रहा भविष्य…

‘विष्णु भैया’ की पहल बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य…

Spread the loveरायपुर. 25 अगस्त 2026. मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…
पर्यटन और संस्कृति विभाग की उपलब्धियों पर मंत्री राजेश अग्रवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पर्यटन और संस्कृति विभाग की उपलब्धियों पर मंत्री राजेश…

Spread the loveरायपुर : रायपुर में पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास-धर्मस्व विभाग की गतिविधियों और उपलब्धियों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल…