• 16/08/2026

CG – हाथियों का आतंक: जंगल में भैंस चरा रहे ग्रामीण पर नर हाथी ने किया हमला, मौके पर मौत

CG – हाथियों का आतंक: जंगल में भैंस चरा रहे ग्रामीण पर नर हाथी ने किया हमला, मौके पर मौत
Spread the love

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में आज हाथियों का आतंक देखने को मिला। जहां शिवपुर के जंगल में भैंस चराने के दौरान एक ग्रामीण पर नर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले में ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह नर हाथी झारखंड की ओर से क्षेत्र में पहुंचा है।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में अलग-अलग चार हाथियों का दल विचरण कर रहा है, जिसके चलते वन विभाग भी अलर्ट हो गया है।

वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही है और ग्रामीणों को जंगल एवं आसपास के इलाकों में जाने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। विभाग की ओर से लोगों से हाथियों से दूरी बनाए रखने और किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाने की सलाह दी गई है।

इधर, घटना के बाद ग्रामीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है।

Related post

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी श्रमिक परिवार का सहारा, बच्चों की पढ़ाई की राह हुई आसान

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी श्रमिक परिवार का सहारा,…

Spread the loveरायपुर- मेहनत-मजदूरी से परिवार चलाने वाले श्रमिकों के लिए बच्चों की अच्छी शिक्षा का खर्च कई बार बड़ी चुनौती…
राफेल में लगेंगे भारतीय हथियार! फ्रांस बोला- निकालेंगे रास्ता, 114 जेट पर बातचीत जारी

राफेल में लगेंगे भारतीय हथियार! फ्रांस बोला- निकालेंगे रास्ता,…

Spread the loveनई दिल्ली- भारत और फ्रांस के बीच राफेल लड़ाकू विमानों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा चल रही है. भारत 114…
UP में खुली मिठाइयों पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, 15 अक्टूबर से नया नियम

UP में खुली मिठाइयों पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट,…

Spread the loveसहारनपुर – पितृ पक्ष समाप्त होते ही त्योहारी सीजन शुरू होने जा रहा है। नवरात्र के बाद करवाचौथ, अहोई अष्टमी,…