• 24/07/2026

CG – रिश्ते शर्मसार! पिता ने अपनी 12 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, माँ की शिकायत पर कलयुगी पिता गिरफ्तार

CG – रिश्ते शर्मसार! पिता ने अपनी 12 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, माँ की शिकायत पर कलयुगी पिता गिरफ्तार
Spread the love

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक 37 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी ही 12 वर्षीय नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया है। मामले में मां की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है। पीड़िता अपनी मां के साथ गुंडरदेही थाने पहुंची और हैवान पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

मामले में मामले में बालोद एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि थाना गुंडरदेही में प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ उसके ही पिता द्वारा दुष्कर्म किया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related post

CG ACCIDENT : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ़्तार कार, दो युवकों की मौत

CG ACCIDENT : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज…

Spread the love दुर्ग। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू रोड पर गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके…
CG : ACB की बड़ी कार्रवाई, महिला प्रधान आरक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

CG : ACB की बड़ी कार्रवाई, महिला प्रधान आरक्षक…

Spread the loveरायपुर।  एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने गुरुवार को…
ब्रेकिंग : अतिथि शिक्षकों की हड़ताल पर सरकार सख्त, इस तारीख तक स्कूल लौटने का अल्टीमेटम, नहीं लौटे तो सेवा होगी तत्काल समाप्त…

ब्रेकिंग : अतिथि शिक्षकों की हड़ताल पर सरकार सख्त,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है।…