• 07/06/2026

CG – कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव समेत NSUI नेताओं पर FIR दर्ज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई

CG – कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव समेत NSUI नेताओं पर FIR दर्ज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई
Spread the love

बिलासपुर। NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक के विरोध में बिलासपुर में आयोजित प्रदर्शन अब कानूनी विवाद में बदल गया है। प्रदर्शन के दौरान हुए घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने कांग्रेस और NSUI से जुड़े कई नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रदर्शनकारी भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, जिला शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार 3 जून को NSUI और कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के बंगले का घेराव करने के लिए निकले थे। प्रदर्शनकारियों को बंगले तक पहुंचने से रोके जाने के बाद वे कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ गए, जहां प्रदर्शन के दौरान यातायात और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति निर्मित हुई।

पुलिस ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शनकारियों ने अवैध रूप से रास्ता बाधित किया और बलवा जैसी स्थिति पैदा की। इसी आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 190, 191(2), 292 और 293 के तहत मामला दर्ज किया गया है।बताया जा रहा है कि NEET पेपर लीक के विरोध में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related post

दुर्ग जिले में मिले दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत को प्राकृतिक आवास में छोडा़ गया

दुर्ग जिले में मिले दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत को प्राकृतिक…

Spread the loveरायपुर।दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत सर्प एक अत्यंत दुर्लभ आनुवंशिक अवस्था वाला जहरीला सांप है, जो हाल ही में छत्तीसगढ़ के…
डूबते बच्चों को बचाने में गई जान, आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार की नाड़ी वैद्य ने की मदद

डूबते बच्चों को बचाने में गई जान, आर्थिक संकट…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में राजिम क्षेत्र के गोबरा नवापारा निवासी प्रदीप कश्यप की नदी में डूब रहे दो बच्चों को बचाने…
भारत भाग्य विधाता फिल्म के लेखक-निर्देशक तापडिय़ा तथा फिल्म निर्माता आदि शर्मा ने की छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के एमडी आचार्य से सौजन्य मुलाकात

भारत भाग्य विधाता फिल्म के लेखक-निर्देशक तापडिय़ा तथा फिल्म…

Spread the love00 चित्रोत्पला फिल्म सिटी के विकास, फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण के आकर्षक…