• 27/06/2026

CG – दोस्त ने ली दोस्त की जान : पहले खाना खिलाया, शराब पिलाई… फिर उतारा मौत के घाट

CG – दोस्त ने ली दोस्त की जान : पहले खाना खिलाया, शराब पिलाई… फिर उतारा मौत के घाट
Spread the love

दुर्ग। जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते ही जा रहा है। इस बिच दोस्त ने मामूली सी बात पर होने ही दोस्त की हत्या कर दी। उसके सिर सब्बल से ताबड़तोड़ वार उसे मौत के घाट उतार दिया। फिर सबुत मिटाने के लिए सब्बल और पहने हुए कपड़ों को तालाब में फेंक दिया। मामला जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम डूमर का है। वारदात गुरुवार (25 जून) रात की है। मृतक की पहचान पथरिया गाँव के रहने वाले चेतन ठाकुर (19) के रूप में हुई है। जबकि आरोपियों का नाम रोमनाथ उर्फ लालू यादव और राहुल कुर्रे है।

जानकारी के मुताबिक़, चेतन ठाकुर, लालू यादव और राहुल कुर्रे ने एक साथ शराब पी थी। उसके बाद सभी लालू यादव के घर खाना खाने गए। खाना खाने के दौरान चेतन ठाकुर गाली-गलौज करने लगा। इससे लालू यादव को गुस्सा आ गया। फिर क्या जब चेतन गांव के चबूतरे पर सो रहा था तब उसने उसकी सब्बल से मारकर हत्या कर दी। इसके बाद सब्बल, अपनी टी-शर्ट और जींस को पास के तालाब में फेंक दिया ताकि कोई पहचान न पाए। चेतन की खून से लथपथ लाश मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। साथ ही डॉग स्क्वाड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

स्थानीय लोगो से पूछताछ के आधार पर लालू यादव और राहुल कुर्रे को हिरासत में लिया गया। दोनों से सख्ती से पूछताछ की गयी जिसमे अपना गुनाह कुबूल किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Related post

बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी…

Spread the loveमुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों से मिलकर जाना हाल राहत शिविर…
एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय प्रदेश की खेल…
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveसंकट की इस घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार – मुख्यमंत्री साय शासन…