• 08/12/2025

CG : भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दो गंभीर

CG : भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दो गंभीर
Spread the love

सक्ती। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहें है, आए दिन कई लोगों की दुर्घटना में मौते हो रही है, इसी बीच डभरा थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। डभरा–साराडीह मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने–सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों गंभीर घायलों को बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया।

हादसे में घायल युवक विक्रम चौहान उम्र 19 वर्ष, टीकम चौहान, उम्र 20 वर्ष, मृत युवक,आनंद सिदार, उम्र 20 वर्ष तीनों युवक नवापारा (डभरा) के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डभरा–साराडीह रोड पर हुए इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Related post

BREAKING : ढाबा संचालक को जिंदा जलाने की कोशिश, छह आरोपी गिरफ्तार

BREAKING : ढाबा संचालक को जिंदा जलाने की कोशिश,…

Spread the loveबिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में मोबाइल गुम होने के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। मामूली विवाद के बाद…
बिहान योजना से बदली रीता मिंज की तकदीर, बस परिवहन व्यवसाय से बनीं आत्मनिर्भर

बिहान योजना से बदली रीता मिंज की तकदीर, बस…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है।…
आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, किसान को अनुदान पर मिली रोपा लगाने की आधुनिक मशीन

आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, किसान को अनुदान पर मिली…

Spread the loveरायपुर।मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान…