• 26/05/2026

CG- सट्टा माफियाओं पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 26 आरोपी गिरफ्तार, 50 लाख का सामान जब्त

CG- सट्टा माफियाओं पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 26 आरोपी गिरफ्तार, 50 लाख का सामान जब्त
Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी और समन्वित कार्रवाई करते हुए सट्टा नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है। रायपुर क्राइम ब्रांच और कमिश्नरेट पुलिस की टीम ने अंतरराज्यीय कार्रवाई करते हुए कोलकाता, हरियाणा और बिहार तक दबिश दी और ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले 5 बड़े पैनलों को ध्वस्त कर दिया।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए कुल 26 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के तार देश के अलग-अलग राज्यों से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं, जहां से तकनीकी माध्यमों और मोबाइल ऐप के जरिए अवैध सट्टा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि आरोपी लोटस 365, लायन4.कॉम  समेत कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और ऐप के जरिए करोड़ों रुपये के सट्टे का कारोबार चला रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, कुल 14 ऑनलाइन सट्टा ग्रुप संचालित किए जा रहे थे, जिनमें शामिल 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई के दौरान करीब 18 लाख रुपये नगद, 74 एटीएम कार्ड, मोबाइल, लैपटॉप, बैंकिंग दस्तावेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत लगभग 50 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है।

यह कार्रवाई रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र के 4 थाना इलाकों में दर्ज 4 अलग-अलग मामलों के आधार पर की गई। कमिश्नरेट पुलिस का दावा है कि गठन के बाद से अब तक ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अभियान में करीब 100 सटोरियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

Related post

आज का पंचांग 11 जुलाई 2026: त्रिपुष्कर के साथ अमृतसिद्धि योग आज, जानें योग, नक्षत्र और राहुकाल

आज का पंचांग 11 जुलाई 2026: त्रिपुष्कर के साथ…

Spread the loveAaj Ka Panchang 11 July 2026 (आज का पंचांग 11 जुलाई 2026): आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि के…
Aaj ka Rashifal 11 July 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 11 July 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the love Aaj Ka Rashifal, 11 July 2026: हिंदू धर्म में यह दिन हनुमान जी और शनिदेव की पूजा के लिए…
डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना अभूतपूर्व गति से हो रही सशक्त – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे…

Spread the love  रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए ₹175 करोड़ की अतिरिक्त होमिंग सुविधा परियोजना को बताया छत्तीसगढ़ में…