• 03/09/2026

CG : सितंबर में इन 7 दिनों तक मांस-मटन की बिक्री पर लगी रोक, होटल-रेस्टोरेंट भी रडार पर, जानिए वजह…..

CG : सितंबर में इन 7 दिनों तक मांस-मटन की बिक्री पर लगी रोक, होटल-रेस्टोरेंट भी रडार पर, जानिए वजह…..
Spread the love

रायपुर। धार्मिक पर्वों और त्योहारों को देखते हुए रायपुर नगर निगम क्षेत्र में सितंबर महीने के 7 दिनों तक मांस-मटन की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने शासन के निर्देश के तहत इन निर्धारित तिथियों पर पशुवध गृह और मांस-मटन की सभी दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

प्रतिबंध की अवधि में मांस-मटन की बिक्री या पशुवध करते पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नगर निगम द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम की टीम होटल, रेस्टोरेंट और मांस-मटन की दुकानों में भी निगरानी रखेगी, ताकि प्रतिबंध का प्रभावी ढंग से पालन कराया जा सके। नगर निगम ने दुकानदारों और व्यवसायियों से निर्धारित तिथियों पर दुकानें बंद रखने और शासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

7 दिन बंद रहेगी मांस-मटन की बिक्री

नगर निगम के अनुसार, 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मांस-मटन की बिक्री पर रोक रहेगी। इसके बाद 7 सितंबर को पर्युषण पर्व के प्रथम दिवस, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, 15 सितंबर को पर्युषण पर्व के अंतिम दिवस, 22 सितंबर को डोल ग्यारस, 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी तथा 26 सितंबर को संवत्सरी एवं उत्तम क्षमा के अवसर पर भी मांस-मटन की दुकानें और पशुवध गृह बंद रखे जाएंगे।

होटल-रेस्टोरेंट पर भी रहेगी नजर

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध केवल मांस-मटन की दुकानों तक सीमित नहीं रहेगा। होटल और रेस्टोरेंट में भी मांस-मटन की बिक्री या परोसे जाने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर निगम का स्वास्थ्य विभाग इन प्रतिष्ठानों पर भी नजर रखेगा। प्रतिबंधित दिनों में मांस-मटन बेचते पाए जाने पर संबंधित सामग्री की तत्काल जब्ती की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

लगातार निगरानी करेंगे निगम के अधिकारी

प्रतिबंध का प्रभावी ढंग से पालन कराने के लिए नगर निगम ने अपने मैदानी अमले को भी सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में मांस-मटन की दुकानों के साथ होटल-रेस्टोरेंट की निगरानी करेंगे। प्रतिबंधित दिनों में दुकानें खुली मिलने या मांस-मटन की बिक्री किए जाने की स्थिति में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखकर फैसला

नगर निगम की ओर से यह प्रतिबंध धार्मिक पर्वों के मद्देनजर लगाया गया है। सितंबर में अलग-अलग तिथियों पर कई प्रमुख धार्मिक पर्व और जैन समाज के महत्वपूर्ण आयोजन होने हैं। इन्हीं अवसरों को ध्यान में रखते हुए शासन के निर्देश के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में पशुवध और मांस-मटन की बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।

ऐसे में सितंबर महीने में इन 7 निर्धारित दिनों पर मांस-मटन की दुकानें बंद रहेंगी। निगम ने संबंधित दुकानदारों और व्यवसायियों से आदेश का पालन करने की अपील की है, वहीं अधिकारियों को नियमों का उल्लंघन होने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related post

महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही 50 प्रतिशत की छूट……

महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और पंजीयन मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल से महिलाओं को संपत्ति में अधिकार…
विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल डेका

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की…

Spread the love00 निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा…
दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए और अधिक प्रयास जरूरी – राज्यपाल

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोडऩे के…

Spread the love00 वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज 00 राज्यपाल ने टीम…