• 19/06/2026

CG : संजय अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष, सीएम साय ने दी बधाई, देखें आदेश

CG : संजय अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष, सीएम साय ने दी बधाई, देखें आदेश
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य योग आयोग में नई नियुक्ति करते हुए बिलासपुर निवासी संजय अग्रवाल को आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में राज्य शासन के चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

संजय अग्रवाल की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब कुछ दिन पहले योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का हार्ट अटैक से निधन हो गया था, जिसके बाद यह पद रिक्त हो गया था। सरकार के आदेश के बाद संजय अग्रवाल अब छत्तीसगढ़ योग आयोग की गतिविधियों का नेतृत्व करेंगे। योग के प्रचार-प्रसार और जन-जागरूकता कार्यक्रमों को नई गति देने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल को दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ योग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि राज्य सरकार योग को स्वस्थ, जागरूक और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम मानती है। योग न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि जीवन में अनुशासन, संतुलन और सकारात्मकता का भी संचार करता है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदेश में योग के प्रचार-प्रसार, जन-जागरूकता एवं योग आधारित स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के प्रयासों को नई गति मिलेगी।

Related post

विचारों को उद्यम में बदलने का साहस रखें युवा – डेका

विचारों को उद्यम में बदलने का साहस रखें युवा…

Spread the love00 तीन दिवसीय यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का शुभारंभ 00 सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का किया…
मंत्री राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कराया न्योता भोज, माताओं को भेंट किए मुनगा के पौधे

मंत्री राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कराया…

Spread the love00 अभनपुर के निमोरा और धुसेरा में ‘आंगन मिलन सेवा’ में हुईं शामिल; गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार में…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और गौरवशाली विरासत के प्रतीक बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार…