• 05/12/2025

CG- SDM ने की बड़ी कार्रवाई, 3 सरकारी राशन दुकानों को किया निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

CG- SDM ने की बड़ी कार्रवाई, 3 सरकारी राशन दुकानों को किया निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!
Spread the love

बिलासपुर। सरकारी राशन दुकानों में उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराने और ई-केवाईसी सहित अन्य अनियमितताओं पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम ने कोटा के पुडु और मिट्ठू नवागांव, तखतपुर क्षेत्र की जरौंधा शासकीय उचित मूल्य दुकानों को निलंबित कर दिया है।

पुडु में दुकान संचालक ने उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी नहीं कराया था। अक्टूबर माह का डीडी जमा नहीं किया और धान खरीदी के लिए आवश्यक पीडीएस बारदाना भी उपलब्ध नहीं कराया था, जिसके चलते दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

मिट्ठू नवागांव और जरौंधा की दुकानों में भी लापरवाही सामने आई है। दोनों दुकानों ने 15 नवंबर तक खाद्यान्न वितरण कार्य पूरा नहीं किया था। साथ ही उपभोक्ताओं के केवाईसी अद्यतन करने में उदासीनता बरती गई। निर्धारित समय सीमा में कार्य नहीं करने और बार-बार निर्देशों के बाद भी सुधार नहीं लाए जाने पर एसडीएम ने दोनों दुकानों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।

प्रशासन का कहना है कि आम उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न और लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। उचित मूल्य दुकान संचालकों की किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्र के खाद्य निरीक्षकों को वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं जांच रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं।

Related post

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा, 5 ट्रैक्टर किए जब्त

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर साय सरकार की त्वरित…

Spread the love00 खनिज विभाग ने कोलबिर्रा क्षेत्र में की कार्रवाई रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा…
CG Crime News- एक ही गांव, साथ जीने-मरने की कसमें और फिर एक फंदा! युवक-युवती की लाश मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस….

CG Crime News- एक ही गांव, साथ जीने-मरने की…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां युवक और युवती…
CG : सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई: अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापा, 2 मशीनें और 30 बोरा गुटखा जब्त

CG : सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई: अवैध गुटखा…

Spread the loveदुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में…