• 30/10/2025

CG-आधी रात बहन पड़ोसी के साथ रंगरलियां मनाते पकड़ाई, देख बौखलाया भाई, गुस्से में आकर युवक को दी ये खौफनाक…..

CG-आधी रात बहन पड़ोसी के साथ रंगरलियां मनाते पकड़ाई, देख बौखलाया भाई, गुस्से में आकर युवक को दी ये खौफनाक…..
Spread the love

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था, लेकिन यह मुलाकात उसकी जान पर भारी पड़ गई। घटना उसके ही पड़ोस में हुई, जहां युवती के भाई ने गुस्से में आकर युवक का गला दबा कर उसकी हत्या कर दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। दोनों परिवार एक ही मोहल्ले में रहते थे और एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते थे। बताया जा रहा है कि युवती का भाई इस संबंध के खिलाफ था और पहले भी युवक को चेतावनी दे चुका था। बावजूद इसके युवक अपनी प्रेमिका से मिलने आया, जिससे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

युवक चोरी-छिपे प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। इस दौरान लड़की का भाई वहां मौजूद था और उसने युवक को देखते ही गुस्से में आकर हमला कर दिया। आरोपी ने युवक का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस पूरी घटना का पता पड़ोसियों को तभी चला जब उन्होंने शोर-सबार सुना।

जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या प्रेम संबंध के चलते हुई।

अधिकारियों ने कहा कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related post

महतारी वंदन योजना बनी सुशीला के व्यापार की संबल, जगदलपुर की गृहिणी ने किराना दुकान को बनाया आत्मनिर्भर

महतारी वंदन योजना बनी सुशीला के व्यापार की संबल,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘महतारी वंदन योजना’ ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की महिलाओं के जीवन में न केवल…
महतारी वंदन योजना से प्रेमिन के सपनों को मिले पंख, सिलाई मशीन बनी आत्मनिर्भरता का आधार

महतारी वंदन योजना से प्रेमिन के सपनों को मिले…

Spread the love00 हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता से शुरू किया सिलाई का काम, परिवार की आर्थिक…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता एथलीट अनिमेष कुजूर ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से एशियन गेम्स के कांस्य…

Spread the love मुख्यमंत्री ने अनिमेष कुजूर को ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए दी बधाई, कहा – आपकी सफलता पूरे छत्तीसगढ़ के…