• 28/01/2026

CG Suspended News: भ्रष्टाचार पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो अधिकारी निलंबित…जानिये क्या है मामला..!!

CG Suspended News: भ्रष्टाचार पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो अधिकारी निलंबित…जानिये क्या है मामला..!!
Spread the love

रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सूरजपुर जिले के प्रेमनगर उप संभाग ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के सहायक अभियंता ऋषिकांत तिवारी और सुकमा जिले के छिंदगढ़ जनपद के उप अभियंता प्रदीप कुमार बघेल को निलंबित कर दिया गया है। राज्य शासन द्वारा निलंबन की यह कार्रवाई रिश्वत के मामले में की गई है। गौरतलब है कि बीते दिनों एंटी करप्शन ब्यूरों ने सूरजपुर जिले के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग प्रेमनगर के सहायक अभियंता श्री ऋषिकांत तिवारी को और सुकमा जिले के छिंदगढ़ जनपद के उप अभियंता प्रदीप कुमार बघेल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। उक्त दोनों अधिकारियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था। शासन ने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के तहत दोनों अधिकारियों के निलंबन की कार्रवाई की है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का कहना है कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के प्रति पूरी तरह जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। विभाग में किसी भी स्तर पर अनियमितता, रिश्वतखोरी या पद के दुरुपयोग के मामले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनहित की योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

 

Related post

CG – फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा, रिटायर्ड BSP कर्मी से 45 लाख की ठगी,आरोपी MP से गिरफ्तार

CG – फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का…

Spread the love दुर्ग/भिलाई। भिलाई में बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मी से करीब 45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया…
नागपंचमी आज : 23 साल बाद बना ऐसा दुर्लभ संयोग, अब करना होगा 14 वर्ष का लंबा इंतजार

नागपंचमी आज : 23 साल बाद बना ऐसा दुर्लभ…

Spread the loveरायपुर। 23 वर्ष पश्चात इस वर्ष नाग पंचमी सोमवार को मनाई जाएगी। सोमवार का दिन होने के कारण इसे सोमवती…
पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से पहले चेन स्नैचिंग, कलश यात्रा में आरोपियों ने महिलाओं को बनाया निशाना, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से पहले चेन स्नैचिंग,…

Spread the loveदुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा…