• 15/04/2026

CG – चोरों का आतंक : एक ही रात 3 घरों को बनाया निशाना, मचा हड़कंप, गांव में दहशत का माहौल

CG – चोरों का आतंक : एक ही रात 3 घरों को बनाया निशाना, मचा हड़कंप, गांव में दहशत का माहौल
Spread the love

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले ग्राम पंचायत चरौदा में चोरों ने बड़ा हाथ साफ कर दिया। अज्ञात बदमाशों ने एक ही रात में तीन अलग-अलग घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। लगातार तीन घरों में चोरी की वारदात से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने दुरेंद्र सेन, चेतन पटेल और नरेंद्र साहू के घरों में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। जब परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

बताया जा रहा है कि तीनों वारदात एक ही रात में हुईं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि किसी संगठित गिरोह ने सुनियोजित तरीके से चोरी को अंजाम दिया है। गांव वालों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी छोटी-मोटी घटनाएं हुई हैं, लेकिन एक साथ तीन घरों में चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

Related post

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में फिर चली ट्रांसफर एक्सप्रेस, इस जिले में तहसीलदारों का हुआ तबादला

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में फिर चली ट्रांसफर एक्सप्रेस,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में तहसीलदारों का फेरबदल किया गया है। इसका आदेश कलेक्टर ने जारी किया है। तबादला…
नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी

नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के…

Spread the loveउपमुख्यमंत्री साव ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश रायपुर। राज्य शासन के…
आदिवासी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों के निराकरण हेतु उच्च स्तरीय समिति गठित करने के निर्देश : मुख्य सचिव

आदिवासी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों के निराकरण हेतु…

Spread the loveफर्जी जाति प्रमाण-पत्रों की जांच प्रक्रिया को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय…