• 25/06/2026

CG – फिर बिना दुल्हन लिए वापस लौटी बारात, शादी के मंडप में हुआ कुछ ऐसा, दुल्हन से शादी से किया इंकार

CG – फिर बिना दुल्हन लिए वापस लौटी बारात, शादी के मंडप में हुआ कुछ ऐसा, दुल्हन से शादी से किया इंकार
Spread the love

जांजगीर-चांपा। जिले में मुस्कान प्रधान ने नशे में धुत्त दूल्हे के साथ घर में आई बारात को बैरंग लौटाकर समाज को एक बड़ा संदेश दिया है। मुस्कान की इस हिम्मत की दाद देते हुए पुलिस अधीक्षक ने उनका सम्मान करते हुए जिले का आईकॉन करार दिया। कोसमंदा की बेटी मुस्कान प्रधान ने वह काम किया है, जिसे करने की बहुत से लोग हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं।

मुस्कान के घर शराब पीकर दूल्हा बारात लेकर पहुंचा था। इस बात की जानकारी मिलते ही सोलह श्रृंगार कर बैठी ने मुस्कान ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन के इंकार किया जाना दूल्हे पक्ष को मंजूर नहीं हुआ, और दुल्हन को ले जाने के लिए अड़ा रहा।

दुल्हन के इंकार और दूल्हे की जिद की वजह से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। लेकिन दूल्हे की हरकत को देखते हुए मुस्कान के परिवारवालों ने भी उसका साथ दिया। फिर भी जब दूल्हे पक्ष वाले नहीं माने तो फिर पुलिस का बुलाना पड़ा। आखिरकार पूरे माहौल को खिलाफ में देखते हुए बारात वापस खोखरा गांव लौट गई।

मुस्कान के इंकार करने के पीछे एक बड़ा दर्द भी छिपा था। दरअसल, 10वीं कक्षा तक पढ़ी मुस्कान तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी है. मुस्कान का पिता भी शराबी था, जिसका शादी के 15 साल बाद निधन हो गया। परिवार की बड़ी बेटी होने के नाते माता और भाई-बहनों की तकलीफ को देख चुकी मुस्कान ने अपनी जिंदगी को अपनी मां की तरह बर्बाद नहीं होने देने का निर्णय लिया।

शराबी दूल्हे को लौटाए जाने की केवल परिवार और गांव वाले के ही नहीं बल्कि प्रशासन भी मुस्कान के साथ खड़ा है। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ महिला और सामाजिक संगठनों ने मुस्कान के इस साहसिक कदम का सम्मान किया। एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने मुस्कान को नशे के खिलाफ जिला का आइकान बताया। इसके साथ ही मुस्कान को काउंसलर की नियुक्ति दी गई है। यही नहीं पुलिस ने मुस्कान के कॉलेज तक ही शिक्षा का खर्च वहन करने का निर्णय लिया है।

Related post

CG Weather : छत्तीसगढ़ में आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश, कई जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में आज गरज-चमक के साथ…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और इसके प्रभाव से लोगों को भीषण गर्मी से…
ब्रेकिंग : ये IPS बनाए गए बस्तर रेंज के आईजी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

ब्रेकिंग : ये IPS बनाए गए बस्तर रेंज के…

Spread the loveरायपुर। राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को बस्तर रेंज के नए आईजी…
ब्रेकिंग : महतारी वंदन योजना में फिर से जुड़ेंगे नाम, जानिए कब से खुलेगा पोर्टल

ब्रेकिंग : महतारी वंदन योजना में फिर से जुड़ेंगे…

Spread the loveरायपुर। महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। योजना से अब तक नहीं जुड़ पाईं विवाहित…