• 26/06/2026

CG – तालाब में डूबने से एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

CG – तालाब में डूबने से एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम
Spread the love

धमतरी। धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के कपालफोड़ी गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, मोहर्रम की छुट्टी होने के कारण 8 वर्षीय गीतिका और 6 वर्षीय खुशबू गांव के तालाब में नहाने के लिए गई थीं। काफी देर तक जब दोनों बच्चियां घर वापस नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

तालाब किनारे मिले कपड़े और बाल्टी

खोजबीन के दौरान तालाब के किनारे दोनों बच्चियों के कपड़े और बाल्टी मिली। इसके बाद ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई और तत्काल तालाब में तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों के शव तालाब से बरामद किए गए। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतक गीतिका और खुशबू एक ही परिवार की थीं। एक साथ दो मासूम बच्चियों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातम पसरा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मगरलोड पुलिस ने घटना का पंचनामा तैयार कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्रारंभिक जांच में मामला तालाब में डूबने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद कपालफोड़ी गांव में हर आंख नम है। ग्रामीणों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर तालाबों और जलाशयों के आसपास सतर्कता बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया है।

Related post

स्वतंत्रता दिवस पर मोदी लाल किले पर फहरायेंगे तिरंगा, राष्ट्र को करेंगे संबोधित

स्वतंत्रता दिवस पर मोदी लाल किले पर फहरायेंगे तिरंगा,…

Spread the loveनयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करते हुए ऐतिहासिक लाल किले से राष्ट्रीय…
CG – पत्नी की इस आदत ने पति को किया परेशान, फिर सामने आई दिल दहला देने वाली घटना…

CG – पत्नी की इस आदत ने पति को…

Spread the loveपेंड्रा/गौरेला। गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम केवची में पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की डंडे…
मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स…

Spread the loveरायपुर, 13 अगस्त 2026- मंत्रालय (महानदी भवन) में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति…