• 30/03/2026

CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में गर्मी बरकरार, 3 दिन बाद तापमान में गिरावट के संकेत

CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में गर्मी बरकरार, 3 दिन बाद तापमान में गिरावट के संकेत
Spread the love

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान सामान्य स्तर पर बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले तीन दिनों के बाद प्रदेश में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। रविवार को सबसे अधिक तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया,

जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा और प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार से पश्चिम बंगाल तक बना निम्न दबाव क्षेत्र और उत्तरी ओडिशा से दक्षिण भारत तक फैली द्रोणिका का असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है।

आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश, गरज-चमक और वज्रपात के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, वहीं आने वाले दो दिनों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और आंधी-तूफान के आसार बने रहेंगे। राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Related post

शिक्षकों का समर्पण प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बना रहा सशक्त – शिक्षा मंत्री यादव

शिक्षकों का समर्पण प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बना…

Spread the love00 दुर्ग एवं बेमेतरा जिले के उत्कृष्ट शिक्षकों का किया गया सम्मान रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री  गजेन्द्र यादव ने…
RPF के 42वें स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट अधिकारी-जवान सम्मानित, सेगवे परेड ने मोहा मन

RPF के 42वें स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट अधिकारी-जवान सम्मानित,…

Spread the loveरायपुर.रेलवे सुरक्षा बल ने उत्साह और उल्लास के साथ 42वां स्थापना दिवस मनाया. रेलवे वर्कशॉप ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम…
पीएम मातृ वंदना योजना से लीलावती को मिला आर्थिक संबल, पौष्टिक आहार और दवाइयों की जरूरतें हुईं पूरी

पीएम मातृ वंदना योजना से लीलावती को मिला आर्थिक…

Spread the loveसेवा संकल्प अभियान-2026 मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मिल रहा बढ़ावा, दूसरी संतान बालिका होने पर 6 हजार रुपये…