• 12/03/2026

CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, तापमान 40°C के करीब; दो दिन बाद मौसम बदलने के आसार

CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, तापमान 40°C के करीब; दो दिन बाद मौसम बदलने के आसार
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और प्रदेश का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार बीते दिन राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया।

वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि 13 मार्च को बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर तेज हवा (40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने, गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है, साथ ही कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश के आसार भी हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार झारखंड से होते हुए बिहार और उत्तरी छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से करीब 0.9 किलोमीटर ऊपर एक द्रोणिका सक्रिय है, जिसके प्रभाव से आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।फिलहाल प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बने रहने की संभावना है और किसी तरह की विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं राजधानी रायपुर में आज हल्की धुंध रहने की संभावना है, जहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Related post

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ली समाज कल्याण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ली समाज कल्याण विभाग की…

Spread the loveयोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और हितग्राहियों तक समयबद्ध लाभ पहुंचाने के निर्देश सियान गुड़ी एवं वृद्धाश्रमों में बेहतर सुविधाओं…
ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, निरीक्षकों के हुए तबादले, SP ने जारी की लिस्ट…देखें सूची…..!!

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, निरीक्षकों के…

Spread the loveरायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस में निरीक्षकों के तबादले हुए हैं। ग्रामीण एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने यह सूची जारी…
एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने का लक्ष्य लेकर करें काम: श्याम बिहारी जायसवाल

एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल…

Spread the love00 आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन कार्यशाला: छत्तीसगढ़ में 2.63 करोड़ नागरिकों के बने आभा, 12 हजार स्वास्थ्य संस्थान जुड़े…