• 07/06/2026

CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक जल्द, कई जिलों में बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट

CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक जल्द, कई जिलों में बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट
Spread the love

रायपुर।भीषण गर्मी और उमस से परेशान छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 5 दिनों के भीतर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में पहुंच सकता है। प्रदेश में लोकल सिस्टम सक्रिय होने के कारण कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है।

शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि आने वाले दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर समेत कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज अंधड़ को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है

इस बीच बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में सक्रिय द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से अगले 24 घंटों में कई स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। राजधानी रायपुर में भी रविवार को बादल छाने, आंधी और बारिश के आसार जताए गए हैं, हालांकि पिछले कुछ दिनों से लगातार पूर्वानुमान के बावजूद बारिश नहीं होने से लोगों की उम्मीदें टूटती नजर आ रही हैं।

Related post

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए…

Spread the loveरायपुर। राज्य सरकार ने राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया है। 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदाराें को…
CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला…
भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की…

Spread the loveरायपुर: शहरों का विकास केवल वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की जरूरतों के अनुरूप…