• 11/05/2026

CG WEATHER NEWS : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी, अगले 48 घंटे में मौसम बदलेगा; रायपुर में छाएंगे बादल, अंधड़-बिजली का अलर्ट

CG WEATHER NEWS : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी, अगले 48 घंटे में मौसम बदलेगा; रायपुर में छाएंगे बादल, अंधड़-बिजली का अलर्ट
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन अब मौसम विभाग ने फिर से गर्मी बढ़ने के संकेत दिए हैं।

आने वाले दिनों में तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं राजधानी रायपुर में आज दोपहर और शाम के बाद आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक, अंधड़ और बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है।

रविवार को मनेंद्रगढ़, पेंड्रा रोड और माना-रायपुर एयरपोर्ट क्षेत्र में 3 सेमी तक बारिश दर्ज की गई, जबकि रायपुर, बिलासपुर और लाभांडीह में 2 सेमी पानी गिरा। इस दौरान दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और कई द्रोणिकाओं के सक्रिय होने से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में अगले 48 घंटे के भीतर निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। राजधानी रायपुर में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Related post

BREAKING : BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, नितिन नबीन ने नए पदाधिकारियों के नामों का किया ऐलान

BREAKING : BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, नितिन नबीन…

Spread the love नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों…
CG – प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या : इश्क नहीं हुआ मुकम्मल तो प्रेमी जोड़े ने दी जान, इस हाल में मिले दोनों के शव

CG – प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या : इश्क…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर से प्रेमी जोड़े की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि…
लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भीषण भगदड़, 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भीषण भगदड़, 7 महिला…

Spread the loveबिहार के लखीसराय में अशोकधाम मंदिर में करंट की अफवाह के बाद टूटी बैरिकेडिंग, मची चीख-पुकार बिहार के लखीसराय…