• 19/04/2026

CG WEATHER NEWS: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर,रायपुर-दुर्ग में लू जैसे हालात

CG WEATHER NEWS: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर,रायपुर-दुर्ग में लू जैसे हालात
Spread the love

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ के मध्य इलाके में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं दुर्ग और रायपुर में 43 डिग्री तापमान ने लोगों को बेहाल कर दिया। शहरों में सिर्फ दिन ही नहीं, रातें भी गर्म हो गई हैं और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।

प्रदेश के मध्य हिस्से रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और राजनांदगांव पूरी तरह गर्मी की चपेट में हैं। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है और लू जैसे हालात बने हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और एक-दो स्थानों पर ग्रीष्म लहर चलने की संभावना जताई है। हालांकि अगले दो दिनों के बाद कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा चलने के भी संकेत हैं।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के अनुसार विभिन्न द्रोणिका, चक्रवाती परिसंचरण और प्रति चक्रवातीय सिस्टम के असर से प्रदेश में फिलहाल गर्म मौसम बना रहेगा। अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, जबकि बस्तर संभाग के कुछ जिलों में हल्की गिरावट संभव है।

राजधानी रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिन और रात दोनों समय लोगों को गर्मी का एहसास होगा।

Related post

Police Transfer : पुलिस विभाग में फेरबदल, तीन अधिकारियों को मिली नवीन पदस्थापना, देखें आदेश…!!

Police Transfer : पुलिस विभाग में फेरबदल, तीन अधिकारियों…

Spread the loveगरियाबंद। गरियाबंद जिले में पुलिस विभाग में नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों…
हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताः मंत्री राजेश अग्रवाल

हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना सरकार…

Spread the loveरायपुर : सरगुजा दौरे के दौरान नगर पंचायत लखनपुर पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना…
सरगुजा संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती, 6 जिलों में 44 मुख्य सड़क कार्यों के लिए 1,093.73 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति….

सरगुजा संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती,…

Spread the loveरायपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सरगुजा संभाग के विकास और सुशासन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम…