• 03/05/2026

CG WEATHER : मौसम ने लिया यू-टर्न — तेज गर्मी के बाद अंधड़, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

CG WEATHER : मौसम ने लिया यू-टर्न — तेज गर्मी के बाद अंधड़, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
Spread the love

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ के मौसम में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां भीषण गर्मी के बाद अब आंधी, बादल और हल्की बारिश ने राहत के संकेत दिए हैं। राजधानी रायपुर में दिनभर तेज धूप के बाद शाम को आसमान में बादल छा गए और रात में तेज अंधड़ चला, वहीं प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

प्रदेश में फिलहाल गर्मी का असर बना हुआ है, जहां राजनांदगांव में सबसे अधिक 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ में तापमान में करीब 4 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं, मेघगर्जन, वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना जताई है। खासतौर पर 4 और 5 मई को इन गतिविधियों में और तेजी आने की चेतावनी दी गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका (ट्रफ) पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ होते हुए झारखंड, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और असम तक फैली हुई है, जिसका असर प्रदेश के मौसम पर साफ दिख रहा है। इसके चलते रविवार को भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश, गरज-चमक और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

रायपुर के लिए 3 मई का पूर्वानुमान बताता है कि आकाश आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है, जबकि अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम के इस अचानक बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है, वहीं तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Related post

PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों के लिए बदले 4 अहम नियम

PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों…

Spread the loveनई दिल्ली – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 24वीं किस्त की डेट अभी तय नहीं है। यह 30…
रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन पर सरकार का खास जोर

रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन पर सरकार…

Spread the loveबांदा :- केंद्र सरकार ने रबी विपणन सीजन 2027-28 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी का ऐलान…
EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप ट्रांसफर होगा PF का पैसा

EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप…

Spread the loveनई दिल्ली :- नौकरी बदलने पर पुरानी कंपनी के प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा नए खाते में ट्रांसफर कराने…