• 03/11/2025

CG : दिसंबर में नए विधानसभा भवन में आयोजित होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र

CG : दिसंबर में नए विधानसभा भवन में आयोजित होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र
Spread the love

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा का आगामी शीतकालीन सत्र दिसंबर में नए विधानसभा भवन में आयोजित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सत्र से सदन की कार्यवाही पूरी तरह नए भवन में ही संचालित होगी।

रमन सिंह ने कहा कि सत्र की शुरुआत से पहले पुराने विधानसभा भवन में एक विशेष विदाई सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें अब तक की संसदीय परंपराओं, ऐतिहासिक पलों और विधायी यात्राओं को याद किया जाएगा।

पुराने विधानसभा भवन की उपयोगिता को लेकर पूछे गए सवाल पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भवन को किसी नेशनल रिसर्च इंस्टिट्यूट को दिया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह राज्य सरकार की संपत्ति है और अंतिम निर्णय वही लेगी।

यह ऐतिहासिक कदम छत्तीसगढ़ की विधायी व्यवस्था के नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है।

Related post

मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित…

Spread the loveरायपुर- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सोमवार को निवास कार्यालय में संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक…
प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत : एक ही फंदे पर झूल गए युवक-युवती, पास में मिली मोटर साइकिल, मौके पर पहुंची पुलिस….

प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत : एक ही फंदे…

Spread the loveसरगुजा। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लटोरी चौकी क्षेत्र में जंगल के भीतर…
नहीं भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र : ईमेल पर 30 मिनट पहले मिलेगी सॉफ्टकॉपी, इसके प्रिंटआउट से ही परीक्षा

नहीं भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र : ईमेल पर 30 मिनट…

Spread the loveरायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विवि अब संबद्ध महाविद्यालयों को प्रश्नपत्र प्रेषित नहीं करेगा। इसके स्थान पर महाविद्यालयों के प्राचार्य को…