• 01/09/2026

CG – महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा अपडेट : सरकार का नया प्लान? अब इन्हें भी मिलेगा लाभ, पोर्टल दोबारा खोलने की तैयारी…..

CG – महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा अपडेट : सरकार का नया प्लान? अब इन्हें भी मिलेगा लाभ, पोर्टल दोबारा खोलने की तैयारी…..
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए संचालित महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार योजना का पोर्टल एक बार फिर खोलने की तैयारी कर रही है। इसके जरिए पात्र महिलाओं को योजना से दोबारा जोड़ने के साथ ही कुछ नए वर्गों को भी इसका लाभ देने की तैयारी है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि सरकार दिव्यांग महिलाओं, कुछ अविवाहित युवतियों और ट्रांसजेंडर महिलाओं को महतारी वंदन योजना के दायरे में लाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए संबंधित वर्गों की पात्रता और उम्र की सीमा तय की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि जब महतारी वंदन योजना का पोर्टल दोबारा खोला जाएगा, तब नए पात्र वर्गों को भी इसमें शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके साथ ही ऐसी विवाहित महिलाएं, जो किसी कारणवश योजना से जुड़ नहीं पाई हैं, उन्हें भी दोबारा अवसर देने की तैयारी है।

लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सरकार लगातार महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने ₹1,000 की आर्थिक सहायता दे रही है। मंजूरी मिलने के बाद नए वर्गों की पात्र महिलाओं को भी DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से हर महीने ₹1,000 की सहायता दिए जाने की बात कही गई है।

मंत्री के मुताबिक, शुरुआत में करीब 70 लाख महिलाओं को योजना का लाभ दिया जा रहा था। वर्तमान में लाभार्थियों की संख्या में कुछ कमी आई है। इसके पीछे कुछ महिलाओं की ई-केवाईसी पूरी नहीं होना और कुछ लाभार्थियों की मृत्यु होना प्रमुख कारण बताया गया है।

सरकार ने अधिकारियों को ट्रांसजेंडर महिलाओं और दिव्यांग महिलाओं से संबंधित आंकड़े तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इन वर्गों को योजना में शामिल करने के लिए उम्र की एक निश्चित सीमा तय की जाएगी। इसी आधार पर पात्रता निर्धारित कर उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि पात्र महिलाओं को योजना के लाभ से जोड़ा जाए। पोर्टल खुलने के बाद निर्धारित नियमों के अनुसार नए वर्गों को भी योजना में शामिल किया जाएगा। फिलहाल सरकार की ओर से पोर्टल दोबारा खोलने की प्रक्रिया और नए वर्गों के लिए अंतिम पात्रता शर्तों को लेकर औपचारिक घोषणा का इंतजार है।

Related post

FD में पैसा रखने से पहले जान लें ये विकल्प! LIC की इन स्कीम्स से मिल सकता है बेहतर रिटर्न

FD में पैसा रखने से पहले जान लें ये…

Spread the loveनई दिल्ली। जब निवेश की बात आती है तो ज्यादातर लोग सबसे पहले सुरक्षित विकल्प तलाशते हैं। बैंक एफडी…
Business Ideas: घर बैठे शुरू करें ये छोटा बिजनेस, रोजाना होगी अच्छी कमाई; कम निवेश में ऐसे शुरू करें काम, देखें पूरी डिटेल

Business Ideas: घर बैठे शुरू करें ये छोटा बिजनेस,…

Spread the loveनई दिल्ली। अगर आप नौकरी के साथ कोई अतिरिक्त कमाई का जरिया तलाश रहे हैं या घर से अपना…
ब्रेकिंग : तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, डीपीआई ने जारी की संशोधित समय सारणी, जानिए कब से है एग्जाम…..

ब्रेकिंग : तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, डीपीआई…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के सरकारी और स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। लोक शिक्षण संचालनालय…