• 31/01/2024

CGPSC की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि पर तय, जानें एग्जाम शेड्यूल

CGPSC की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि पर तय, जानें एग्जाम शेड्यूल
Spread the love

रायपुर। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 की लिखित परीक्षा दिनांक 11 फरवरी 2024 (रविवार) को दो सत्रों में 28 जिलों में आयोजित की जाएगी। इन जिलों में अम्बिकापुर, बैकुण्ठपुर (कोरिया), बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग-भिलाई, दन्तेवाड़ा, जगदलपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम (कवर्धा), कांकेर, कोरबा, महासमुंद, रायपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, बलरामपुर, सूरजपुर, गरियाबंद, नारायणपुर, कोण्डागांव, बीजापुर, सुकमा, बेमेतरा, बालोद, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही एवं मुंगेली के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 के लिए जारी की गई समय सारिणी के अनुसार यह परीक्षा 11 फरवरी को पहली पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक विषय सामान्य अध्ययन (जनरल स्टडी) और द्वितीय पाली में अपरान्ह 3 से 5 बजे तक रुचि परीक्षा (एप्टीट्यूट टेस्ट) विषय की होगी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा प्रवेश पत्र 30 जनवरी 2024 को जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाईट www.psc.cg.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा किसी भी अभ्यर्थी को पृथक से प्रवेश पत्र व्यक्तिशः नहीं भेजा जायेगा।

Related post

CG में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, भारी मशीनरी और तकनीकी सामान बरामद

CG में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को…

Spread the loveनारायणपुर.छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सल मुक्ति के बाद सुरक्षाबलों की ओर से सर्चिंग अभियान जारी है। इसी कड़ी में…
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 300 किलो पनीर जब्त, खाद्य विभाग ने जांच के लिए भेजे सैंपल

रायपुर रेलवे स्टेशन पर 300 किलो पनीर जब्त, खाद्य…

Spread the loveरायपुर.दिपावली का पर्व भले ही खत्म हो गया, लेकिन नकली खाद्य पदार्थों की आवक नहीं रुकी है. और इसी…
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की…

Spread the loveआंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार : मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े शासन की योजनाओं को अंतिम…