• 17/08/2026

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से पहले चेन स्नैचिंग, कलश यात्रा में आरोपियों ने महिलाओं को बनाया निशाना, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से पहले चेन स्नैचिंग, कलश यात्रा में आरोपियों ने महिलाओं को बनाया निशाना, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Spread the love

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने चुनौती दे दी। रविवार को निकाली गई भव्य कलश यात्रा के दौरान महिलाओं के गले से चेन झपटने के करीब चार से पांच मामले सामने आने की जानकारी मिली है। घटनाओं के बाद कलश यात्रा में शामिल महिलाओं में नाराजगी देखने को मिली और भीड़ में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे।

दरअसल, भिलाई के सेक्टर-6 स्थित जयंती स्टेडियम में 17 से 23 अगस्त तक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा से पहले रविवार को सेक्टर-5 मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। रिमझिम बारिश के बीच निकली इस यात्रा में 11 हजार से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। यात्रा सेक्टर-5 मंदिर से शुरू होकर जयंती स्टेडियम स्थित कथा पंडाल में पहुंचकर समाप्त हुई।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान भारी भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने महिलाओं को निशाना बनाया। कलश यात्रा के दौरान करीब चार से पांच महिलाओं के साथ चेन स्नैचिंग के प्रयास या घटनाओं की शिकायत पुलिस तक पहुंची है। घटना के बाद महिलाओं में काफी आक्रोश देखने को मिला।

700 से ज्यादा जवानों की तैनाती

शिव महापुराण कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के मुताबिक, कथा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए 20 राजपत्रित अधिकारियों समेत 700 से अधिक पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

पुलिस के अनुसार, कलश यात्रा के दौरान चेन स्नैचिंग के प्रयास की शिकायतें मिली हैं। मामले की जांच सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। पुलिस ने दो से तीन संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस का कहना है कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कथा से पहले सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में कथा से पहले ही कलश यात्रा में चेन स्नैचिंग की घटनाओं ने पुलिस के सामने सुरक्षा की बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी जिम्मेदारी कथा के दौरान भारी भीड़ के बीच श्रद्धालुओं, खासकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की होगी।

Related post

CG – फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा, रिटायर्ड BSP कर्मी से 45 लाख की ठगी,आरोपी MP से गिरफ्तार

CG – फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का…

Spread the love दुर्ग/भिलाई। भिलाई में बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मी से करीब 45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया…
नागपंचमी आज : 23 साल बाद बना ऐसा दुर्लभ संयोग, अब करना होगा 14 वर्ष का लंबा इंतजार

नागपंचमी आज : 23 साल बाद बना ऐसा दुर्लभ…

Spread the loveरायपुर। 23 वर्ष पश्चात इस वर्ष नाग पंचमी सोमवार को मनाई जाएगी। सोमवार का दिन होने के कारण इसे सोमवती…
Aaj ka Panchang 17 August 2026: सावन का तीसरा सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 17 August 2026: सावन का तीसरा…

Spread the loveAaj ka Panchang 17 August 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश…