• 20/03/2024

AI का इस्तेमाल कर कारोबारी से ठगी, CBI अफसर बनकर ट्रांसफर करवाए रुपए, पुलिस भी हैरान !

AI का इस्तेमाल कर कारोबारी से ठगी, CBI अफसर बनकर ट्रांसफर करवाए रुपए, पुलिस भी हैरान !
Spread the love

देशभर में लगातार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का गलत इस्तेमाल हो रहा है. साइबर ठग AI का इस्तेमाल कर लगातार ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. एक ऐसा ही मामला खरगोन से सामने आ रहा है, जहां ठगों ने एक पेट्रोल पंप संचालक श्याम भंडारी को CBI अफसर बन कॉल किया और पैसे ट्रांसफर करवा लिए.

दरअसल, व्यापारी को फर्जी किडनैपर ने फोन किया कि आपकी बेटी का किडनैप कर लिया गया है और अगर बेटी से आपने बात की तो उसे जान से मार देंगे. इसके साथ ही बेटी की रोने की आवाज व्यापारी को सुनाई गई. इसके बाद घबराए व्यापारी ने 50 हजार का पहले ट्रांसफर फर्जी किडनैपर के अकाउंट पर डाल दिया, लेकिन जब व्यापारी ने इंदौर के प्रेस्टीज कॉलेज के हॉस्टल में पढ़ रही अपनी बेटी से बात की तो बेटी हॉस्टल के अंदर ही थी.

फर्जी किडनैपिंग के मामले में व्यापारी ने इंदौर क्राइम ब्रांच से शिकायत की है. ठगी की आशंका होने के बाद व्यापारी ने तुरंत साइबर क्राइम पुलिस को सूचना देकर शिकायत दर्ज कराई. फिलहाल पुलिस नंबर के आधार पर जांच में जुटी हुई है.

Related post

10 साल के नाबालिग से कुकर्म, नमाज पढ़ने के दौरान बच्चों को बनाया हवस का शिकार, एक साल से कर रहा हैवानियत

10 साल के नाबालिग से कुकर्म, नमाज पढ़ने के…

Spread the loveजबलपुर में 10 साल के नाबालिग बच्चे से कुकर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। बता दें की…
रफ्तार का कहर: ऑटो रिक्शा को ट्रक ने बुरी तरह से कुचला, मौके पर हुई 7 लोगों की मौत

रफ्तार का कहर: ऑटो रिक्शा को ट्रक ने बुरी…

Spread the loveमध्य प्रदेश के दमोह में एक भीषण हादसा सामने आया है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार…
भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, चार की मौत, 40 घायल

भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में…

Spread the loveमहाराष्ट्र के अमरावती से मध्य प्रदेश के खंडवा आ रही यात्री बस बड़े हादसे का शिकार हो गई। हादसे…