• 26/04/2024

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई ने फिर किया नया कांड, FIR दर्ज, ये है मामला

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई ने फिर किया नया कांड, FIR दर्ज, ये है मामला
Spread the love

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने किसी न किसी बयान को लेकर अक्स सुर्खियों में बने रहते हैं। उनक छोटा भाई  शालिग राम गर्ग अपने कारनामों की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस दफा शालिग राम गर्ग पर अपने साथियों के साथ मिलकर टोल कर्मियों से मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई सहित सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। मामले में छतरपुर पुलिस ने शालिग राम गर्ग सहित 11 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात शालिग राम गर्ग अपने 10 साथियों के साथ सागर रोड से छतरपुर आ रहे थे। मुगवारी टोल प्लाजा में कर्मियों ने जब उनकी गाड़ी को रोका तो उनसे उनकी झड़प हो गई। जिसके बाद उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट की।

घटना के बाद टोल कर्मियों ने छतरपुर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। मामले में छतरपुर पुलिस शालिग राम गर्ग सहित अन्य 10 के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 294, 506, 427(34) के तहत अपराध दर्ज किया है।

आपको बता दें यह पहला मामला नहीं है। जब शालिग राम गर्ग के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। इससे पहले गांव के ही एक दलित परिवार की बेटी की शादी में शालिग राम गर्ग पर मारपीट, गाली-गलौच फायरिंग करने के मामले में अपराध दर्ज हुआ था। इस घटना से जुड़ा हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया में उस दौरान जमकर वायरल हुआ था।

Related post

Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ

Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

Spread the loveJashpur Women Empowerment News: रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के बगिया कैंप कार्यालय से…
बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित…

Spread the loveजशपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम केरसई में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’…

UCC Debate: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर मंथन,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में व्यापक परिचर्चा आयोजित की गई।…