• 21/09/2023

व्यवसायी ने की आत्महत्या, होटल के कमरे में झूलती मिली लाश

व्यवसायी ने की आत्महत्या, होटल के कमरे में झूलती मिली लाश
Spread the love

छत्तीसगढ़ के एक व्यापारी ने होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यापारी का शव गुरुवार को होटल के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। कमरे से पुलिस ने 2 पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर के बौरीपारा के रहने वाले व्यवसायी 61 वर्षीय गुरु जायसवाल बुधवार दोपहर को मातृका श्री होटल में एक कमरा बुक किया। रात में वे ना तो होटल के कमरे से बाहर निकले और ना ही रात के खाने का ऑर्डर दिया।

गुरुवार सुबह होटल के कर्मचारियों ने साफ-सफाई के लिए कमरा खुलवाने की कोशिश की तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी जब कमरा नहीं खोला गया तो मैनेजर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल का कमरा खोला। कमरे के अंदर व्यवसायी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलने के बाद उनके रिश्तेदार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि गुरू जायसवाल ने कोलकाता की किसी कंपनी की ठगी के जाल में फंस गए थे। तकरीबन 2 साल पहले कोलाकाता की एक कंपनी ने व्यवसायी को झांसा दिया कि यूरेनियम का बड़ा स्टॉक मिला है। उसे रिफाइन किया जाएगा। जिसे भारत सरकार को सप्लाई किया जाएगा। इसके एवज में करोड़ों रुपये मिलेंगे। इसमें इन्वेस्ट करने से कई गुना प्रॉफिट होगा।

गुरु जायसवाल कंपनी के झांसे में आ गए और उन्होंने कंपनी में तकरीबन 2 करोड रुपये का निवेश कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कई और लोगों को इसके बारे में जानकारी दी। उन लोगों ने भी कंपनी में बड़ी मात्रा में पैसा इन्वेस्ट कर दिया।

बताया जा रहा है कि तकरीबन साल भर पहले जब उन्होंने कंपनी से राशि मांगी। कंपनी ने उन्हें रिजर्व बैंक का 2000 करोड़ रुपये का चेक भेज दिया। जब उन्होंने बैक से संपर्क किया तब जाकर उन्हें अपनी साथ ठगी का एहसास हुआ। बैंक ने बता किया ऐसा कोई चेक जारी ही नहीं किया जाता।

जिसके बाद वे कोलकाता गए लेकिन कंपनी का अता-पता कुछ भी न चला। वापस आने के बाद उन्होंने हाथ की नस काटकर आत्महत्या की कोशिश की। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था।

कर्जे में डूबे गुरु जायसवाल को अन्य निवेशक भी पैसे के लिए परेशान करने लगे। एक इन्वेस्टर ने उनके गोदाम तक में कब्जा कर लिया था और उन पर उसकी रजिस्ट्री कराने का दबाव बना रहा था। जिसकी वजह से वे तनाव में थे। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर अपनी जांच शुरु कर दी है।

Related post

CG Weather : छत्तीसगढ़ में आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश, कई जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में आज गरज-चमक के साथ…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और इसके प्रभाव से लोगों को भीषण गर्मी से…
CG – फिर बिना दुल्हन लिए वापस लौटी बारात, शादी के मंडप में हुआ कुछ ऐसा, दुल्हन से शादी से किया इंकार

CG – फिर बिना दुल्हन लिए वापस लौटी बारात,…

Spread the loveजांजगीर-चांपा। जिले में मुस्कान प्रधान ने नशे में धुत्त दूल्हे के साथ घर में आई बारात को बैरंग लौटाकर…
ब्रेकिंग : ये IPS बनाए गए बस्तर रेंज के आईजी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

ब्रेकिंग : ये IPS बनाए गए बस्तर रेंज के…

Spread the loveरायपुर। राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को बस्तर रेंज के नए आईजी…