• 11/10/2025

CM बनेंगे TS सिंहदेव! BJP करेगी कांग्रेस नेता की अधूरी हसरत पूरी; पढ़िए पूरी खबर

CM बनेंगे TS सिंहदेव! BJP करेगी कांग्रेस नेता की अधूरी हसरत पूरी; पढ़िए पूरी खबर
Spread the love

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि अगर सिंहदेव मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, तो बीजेपी उन्हें एक दिन के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कुर्सी पर बैठाकर उनकी इच्छा पूरी कर देगी। चंद्राकर ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, “हम सीएम बनाकर सिंहदेव का सम्मान कर देंगे, क्योंकि कांग्रेस में तो उनका कुछ होने वाला नहीं है। गांधी परिवार ने उन्हें धोखा दिया है।” यह बयान बिलासपुर में शुक्रवार को सिंहदेव के उस बयान के जवाब में आया, जिसमें उन्होंने 2028 के विधानसभा चुनाव में सामूहिक नेतृत्व और मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर की थी।

टीएस सिंहदेव ने क्या कहा?

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत बिलासपुर पहुंचे टीएस सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और 2028 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनाव लड़ेगी, जैसा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी कह चुके हैं। मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर सिंहदेव ने खुलकर कहा, “मैं कभी नहीं कहूंगा कि मुझे सीएम नहीं बनना। ऐसा कौन कहेगा कि वह मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता? पहले भी मेरा नाम सीएम के लिए चला था। ढाई-ढाई साल के सीएम के फॉर्मूले पर मीडिया ने मुझे चर्चा में रखा, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी का होता है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि 90% चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़े जाते हैं, और किसी एक चेहरे को सामने रखना अपवाद होता है।

चंद्राकर का पलटवार: ‘कांग्रेस में धोखा मिला’

सिंहदेव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अजय चंद्राकर ने तंज कसा, “टीएस बाबा को कांग्रेस में कुछ नहीं मिलेगा। गांधी परिवार ने उन्हें धोखा दिया है। कोई हसरत लेकर ऊपर नहीं जाना चाहिए, बल्कि इसी दुनिया में उसे पूरा कर लेना चाहिए। हम उनकी इच्छा पूरी कर देंगे, एक दिन का सीएम बनाकर उनका सम्मान कर देंगे।”

Related post

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2…

Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ में आम नागरिकों को किफायती दरों पर आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियां उपलब्ध कराने तथा वर्षों से रिक्त पड़ी…
BSP पार्षद समेत 4 दोस्तों की शराब पीने से बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान 2 की मौत

BSP पार्षद समेत 4 दोस्तों की शराब पीने से…

Spread the loveजांजगीर चाम्पा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां शराब पीने से पार्षद समेत…
दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक -राज्यपाल डेका

दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं…

Spread the loveदवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक -राज्यपाल डेका एसोसिएशन ऑफ फार्मास्यूटिकल टीचर्स ऑफ…