• 12/11/2024

Breaking: शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में फैजान गिरफ्तार, देखें FIR की कॉपी

Breaking: शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में फैजान गिरफ्तार, देखें FIR की कॉपी
Spread the love

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस अब एक्शन में आ गई है। मुंबई पुलिस ने आज मंगलवार सुबह फैजान नाम के शख्स को छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार कर लिया।

राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मुंबई पुलिस ने पांच दिन पहले फैजान से लंबी पूछताछ की थी। इसके साथ ही उन्होंने फैजान को 11 नवंबर को मुंबई में बांद्रा पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा था। लेकिन फैजान मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ। जिसके बाद आज सुबह मुंबई पुलिस ने फैजान को उसके घर से गिरफ्तार किया।

जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस उसे 11 बजे रायपुर कोर्ट में पेश करेगी और उसके बाद कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर उसे मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन ले जाया जाएगा।

आपको बता दें मुंबई पुलिस ने रायपुर के पंडरी थाना में फैजान से तकरीबन दो घंटे पूछताछ की थी। इस दौरान फैजान ने मुंबई पुलिस को बताया कि 2 नवंबर को उसका मोबाइल कहीं खो गया था। जिसकी शिकायत उसने खम्हारडीह थाना में दर्ज कराई थी।

बताया जा रहा है कि 5 नवंबर को शाहरुख खान की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज के दफ्तर में धमकी भरा कॉल किया गया था। फोन करने वाले ने कहा, “शाहरुख खान मन्नत बैंड स्टेंड वाला है ना… अगर उसने मुझे 50 लाख रुपये नहीं दिए, तो उसे मार डालूंगा।” जब पुलिस ने कॉल करने वाले से उसकी पहचान पूछी तो उसने कहा, “ये मैटर नहीं करता कि मेरा नाम क्या है… अगर लिखना ही है तो मेरा नाम हिन्दुस्तानी लिखो।”

Related post

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से…

Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन…
सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत निर्मित भव्य रंगोली का मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया अवलोकन

सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत…

Spread the love-‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘विकसित भारत@2047’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर बनाई गई रंगोली…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी…

Spread the loveरायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत भारत के संविधान के अनुच्छेद 275(1) के…