• 11/09/2024

पुलिस भर्ती के दरवाजे खुले, वित्त विभाग ने सूबेदार-एसआई के 341 पदों को दी मंजूरी

पुलिस भर्ती के दरवाजे खुले, वित्त विभाग ने सूबेदार-एसआई के 341 पदों को दी मंजूरी

Follow us on Google News

छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। वित्त विभाग ने प्रदेश में पुलिस भर्ती के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। प्रदेश में 341 पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग ने हरी झंडी  दे दी है। जिसमें कि सर्वाधिक पद सब इंस्पेक्टर के हैं।

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ पुलिस में भर्ती के लिए वित्त विभाग द्वारा स्वीकृत पदों में 278 उप निरीक्षक, 19 सूबेदार, 11 उप निरीक्षक (विशेष शाखा), 14 प्लाटून कमाण्डर, 4 उप निरीक्षक (अंगुल-चिन्ह), 1 उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज), 5 उप निरीक्षक (कम्प्यूटर), और 9 उप निरीक्षक (साइबर क्राइम) शामिल हैं।

आपको बता दें ये भर्तियां पूर्व में 960 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रियाओं से पूरी तरह अलग होगी। अभी जो 341 पद स्वीकृत किए गए हैं, उनके लिए पृथक से भर्ती विज्ञापन निकाला जाएगा।