• 24/05/2025

CG में मिला कोरोना का पहला मरीज, देश में तेजी से फैल रहा कोविड-19 का ये नया वेरिएंट

CG में मिला कोरोना का पहला मरीज, देश में तेजी से फैल रहा कोविड-19 का ये नया वेरिएंट
Spread the love

देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को सर्दी-खांसी की शिकायत के साथ 41 वर्षीय मरीज MMI नारायणा हॉस्पिटल पहुंचा था, जहां टेस्ट में वह कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया।

मरीज को आइसोलेशन में रखा गया

लक्ष्मीनगर, पचपेड़ी नाका का रहने वाला यह मरीज वर्तमान में अस्पताल के प्राइवेट आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री सामने नहीं आई है, जिसके चलते स्थानीय स्तर पर संक्रमण की आशंका जताई जा रही है। मामले की पुष्टि अस्पताल प्रबंधन और राज्य नोडल अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी ने की है।

संपर्क में आए लोगों की जांच शुरू

स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के परिजनों और संपर्क में आए लोगों की स्क्रीनिंग और ट्रैकिंग शुरू कर दी है। सैंपल्स की जांच के लिए तेजी से काम किया जा रहा है ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।

प्रशासन की जनता से अपील

राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों से भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने, मास्क पहनने और सर्दी-खांसी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने का आग्रह किया गया है।

 

Related post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं…

Spread the loveगुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई…
श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveमां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की कांवडि़यों के बीच बैठकर ग्रहण किया प्रसाद रायपुर–…
मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के…

Spread the loveडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की…