• 25/01/2024

CG PSC में फिर फर्जीवाड़ा, फिजिकल टेस्ट में फेल 24 उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा की तैयारी

CG PSC में फिर फर्जीवाड़ा, फिजिकल टेस्ट में फेल 24 उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा की तैयारी
Spread the love

CG PSC Scam: सीजी पीएससी में फर्जीवाड़ों की परत दर परत सामने आ रही है। अब इस बार राज्य वन सेवा (संयुक्त) भर्ती परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। आरटीआई से फर्जीवाड़ा का मामला सामने आने के बाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। मामले में हाईकोर्ट ने सीजी पीएससी और वन विभाग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

याचिका में कहा गया कि सीजी पीएससी द्वारा जारी विज्ञापन में वन विभाग की शर्तों की जानकारी दी गई है। विभाग ने एक ही बार शारीरिक भर्ती परीक्षा लेने की शर्त रखी थी। इस परीक्षा में 24 उम्मीदवार अपात्र हो गए। इन अपात्र लोगों की भर्ती के लिए दोबारा शारीरिक मापदंड परीक्षा आयोजन की तैयारी की जा रही है। याचिकाकर्ताओं ने इस परीक्षा पर रोक लगाने और दोषी अफसरों पर कार्रवाई की मांग की है। याचिकाकर्ताओं ने शारीरिक मापदंड परीक्षा के बाद जारी परिणाम के आधार पर प्रक्रिया जारी रखने की भी मांग की है।

दरअसल 12 सितंबर 2023 को शारीरिक मापदंड परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में अभ्यर्थी को पैदल चलना था। वनक्षेत्रपाल पद के लिए 177 अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया गया था। जिसमें कि 158 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें 143 अभ्यर्थियों को शारीरिक मापदंड परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किया गया था। वहीं 24 अभ्यर्थी इस परीक्षा में फेल हो गए थे।

इन 24 अभ्यर्थियों के लिए वन विभाग ने अपने नियमों को दरकिनार कर दिया है। जबकि विज्ञापन जारी करते हुए वन विभाग ने स्पष्ट किया था कि शारीरिक मापदंड परीक्षा एक ही बार आयोजित की जाएगी। अब वन विभाग नियमों में फेरबदल करते हुए दोबारा शारीरिक परीक्षा का आयोजित करने के लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अवर सचिव ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक को पत्र लिखकर अनुमति मांगी है।

ऐसे आई गड़बड़ी सामने

एक अभ्यर्थी ने आरटीआई के तहत भर्ती नियमों के संबंध में जानकारी मांगी थी। जनसूचना अधिकारी ने दी गई जानकारी में स्पष्ट किया है कि प्रशासकीय विभाग के भर्ती नियमों में शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए दोबारा अवसर प्रदान किए जाने का प्रविधान नहीं होने के कारण सामान्य प्रशासन विभाग को काई अभिमत नहीं है।

इन अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा की तैयारी

भर्ती परीक्षा में जो 24 अभ्यर्थी फेल हुए हैं, उनमें राहुल सिंह राठौर, शुभम तिवारी, मोहिबुल्लाह सिद्दीकी, विनोद कुमार यादव, आदित्य मेहर, शुभम जायसवाल, राकेश कुमार पटेल, खुमेंद्र कुमार साहू, सुशांत कुमार प्रधान, सुमीत कूमार खेवर, अभिषेक एंथोनी, वैभव राहुल, संजीव तारम, मनोज कुमार, मुकेश कुमार अचला, भूपेश मरकाम, नीलेश कुमार नेताम, पवन कुमार नेताम, जसवंत सिंह ठाकुर, भावेश शोरी, पनका रावटे, विजय कुमार, प्रवीण कुमार नेताम, ओमव्यास नेताम का नाम शामिल है।

Related post

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा…

Spread the love०–13 अगस्त को सुकमा के दुर्गम इलाकों से गुजरेगी तिरंगा यात्रा ०–‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रभक्ति, शांति…
साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और लिंक से रहें सावधान

साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और…

Spread the loveबलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी…
छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी

छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में…

Spread the love00 गेड़ी, बिल्लस, गोटी और बाटी जैसे पारंपरिक खेलों ने लौटाई गांव की यादें, लोकगीत-लोकनृत्य और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की…