• 12/09/2025

छत्तीसगढ़ में भयानक सड़क हादसा: कार-बोलेरो की टक्कर में 2 जिंदा जले, दो घायल

छत्तीसगढ़ में भयानक सड़क हादसा: कार-बोलेरो की टक्कर में 2 जिंदा जले, दो घायल
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में दो युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। गुरुवार (11 सितंबर) देर रात जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे 63 पर किलेपाल के पास एक कार और बोलेरो के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में आग लग गई, जिसमें सवार दो युवक मौके पर ही भस्म हो गए। इस हादसे में बोलेरो सवार दो युवक घायल हो गए, जबकि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार कार में तीन लोग सवार थे और एक ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार, मृतक दोनों युवक गीदम के निवासी थे। वे रात में कोडेनार थाना क्षेत्र के किलेपाल के पास स्थित एक ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे। कार दंतेवाड़ा की ओर से आ रही थी, जबकि जगदलपुर से दंतेवाड़ा जा रही तेज रफ्तार बोलेरो के साथ उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई, जो पूरी तरह जलकर राख हो गई। बोलेरो में भी आग लगी, लेकिन सवार दो युवक समय रहते बाहर निकल आए।

घटना के समय सड़क से गुजर रहे अन्य लोगों ने मृतकों को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज आग के कारण वे सफल नहीं हो सके। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दो युवकों के शव कंकाल के रूप में बरामद हो चुके थे। बोलेरो सवार घायल युवकों को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मृतकों की पहचान अभी बाकी, पुलिस जांच में जुटी

जगदलपुर के एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। इतना ही पता चला है कि दोनों गीदम के रहने वाले हैं। घायल युवकों से पूछताछ के बाद ही पूरी जानकारी मिल सकेगी। कोडेनार थाना प्रभारी अमित पद्मशाली ने भी पुष्टि की कि हादसे की जांच की जा रही है।

Related post

 छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी में हज-2027 के ऑनलाइन आवेदन हेतु निःशुल्क ई-सुविधा केंद्र शुरू

 छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी में हज-2027 के ऑनलाइन आवेदन…

Spread the love20 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे आवेदन, निर्धारित अवधि तक वैध पासपोर्ट अनिवार्य -मिर्ज़ा एजाज़ बेग रायपुर, 06 जुलाई…
जिले की विशिष्ट पहचान विष्णुभोग चावल से मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का सम्मान….

जिले की विशिष्ट पहचान विष्णुभोग चावल से मंत्री गुरु…

Spread the loveरायपुर: कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री  गुरु खुशवंत साहेब के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला आगमन पर…
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर वन मंत्री कश्यप ने अर्पित की पुष्पांजलि

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर वन मंत्री…

Spread the loveरायपुर, 06 जुलाई 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप ने आज प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, शिक्षाविद एवं भारतीय…